सारणवासियों के लिए राजीव प्रताप रुड़ी का बड़ा तोहफा, मकेर बाजार से एनएच 722 पर ब्लैक स्पॉट का होगा स्थायी निदान

छपरा । गरखा बाजार से एनएच 722 की संपर्कता को दुर्घटना रहित करने का स्थानीय सांसद सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी का प्रयास अब सफल हो रहा है।
छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के गरखा बाजार से एनएच 722 की संपर्कता वाले स्थान पर चिन्हित किए गये ब्लैक स्पॉट का अब स्थायी निदान होने वाला है। इसके लिए लगभग 43 करोड़ की लागत से अंडरपास, जन निकासी के लिए नाला, बिटुमिनस कार्य, पुलिया, आरई दीवार, यातायात चिन्ह, अंकन आदि के लिए निविदा इसी सप्ताह जारी होगी।
इस संदर्भ में पूर्व केंद्रीय मंत्री रुडी ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गाें को दुर्घटनामुक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की सरकार बनते ही राजमार्गो से ब्लैक स्पॉट को हटाने का निर्णय लिया गया जिसे चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है।
इसी के तहत अब बिहार में इसकी शुरूआत हो रही है जो सारण के एनएच 722 पर चिन्हित किये गये ब्लैक स्पॉट वाले स्थान पर आवागमन की सुविधा बढ़ाई जा रही है। स्थानीय सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बताया कि केंद्र की यह लोकोन्मुखी परियोजना बिहार के सारण जिलान्तर्गत एनएच 722 से शुरू हो रही है।
सांसद रुडी ने बताया कि बाइपास के रास्ते मकेर बाजार में आने के दौरान निरंतर सड़क दुर्घटना होता रहता है जिसमें कई लोगों की मौत भी हुई है। इस पथ पर कभी बाईक कार में टक्कर हो जाती है तो कभी ट्रैक्टर और भारी वाहनों में। बाजार से निकलने वाले वाहनों के साथ टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते है।
स्थानीय निवासियों द्वारा इसको संज्ञान में लाया जाता रहा। राजमार्ग के पहली बार निर्माण के दौरान ही यह ड्रॉईंग डिफेक्ट हुआ था जिसे अब ठीक किया जायेगा। अब इस योजना से इसका स्थायी निदान होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 21, 2026Railway Updateछपरा-सीवान के यात्रियों को रेलवे की सौगात! चंडीगढ़-बरौनी के बीच चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, जानें पूरा शेड्यूल
- October 21, 2026Railway UpdateRailway Alert: छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव रद्द, 7 ट्रेनों के परिचालन में बदलाव; यात्रा से पहले जानें अपडेट
- October 21, 2026छपरासारण में गृह रक्षक भर्ती में बड़ा बदलाव: 3 अभ्यर्थियों का चयन रद्द, प्रतीक्षा सूची से नए उम्मीदवारों को मौका
- October 21, 2026करियर – शिक्षाछपरा में 24 अक्टूबर को होगी सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा, 396 परीक्षार्थी होंगे शामिल



