छपरा के बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहें बच्चों को दिया जायेगा कौशल प्रशिक्षण

छपरा। जिलाधिकारी सारण अमन समीर सारण जिले में संचालित बाल पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को बाल पर्यवेक्षण गृह में रह रहे बच्चों की पढ़ाई तथा स्किल के विकास हेतु उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के स्किल का प्रशिक्षण देने का निदेश दिया गया।
उक्त गृह में संचालित सीसीटीवी कैमरों का नियमित रूप से पर्यवेक्षण करने के साथ साथ अन्य आवश्यक निदेश दिए गए ताकि पर्यवेक्षण गृह के बच्चे उक्त गृहों से निकलकर समाज में अपनी अच्छी पहचान बना सकें तथा गृह के बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं की लगातार निगरानी की जा सके।
निरीक्षण के क्रम में खाद्य पदार्थों का रख रखाव सही ढंग से पाया गया। साथ ही उक्त गृह में रह रहे सभी संबंधित बच्चों को कानूनी सलाहकार की सुविधा प्रदान करने हेतु अधीक्षक के स्तर से पत्राचार करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में बाल संरक्षण पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 9, 2026इलाज करें या खुद को बचाएं? बढ़ती हिंसा और कानूनी कार्रवाई से सहमे डॉक्टर
बिहारJune 9, 2026बिहार में जमीन मापी कराना हुआ महंगा, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में शुल्क लगभग दोगुना
क्राइमJune 9, 2026सारण में अपराधियों की अर्जित अवैध संपत्ति होगी जब्त, SSP ने दिया आदेश
करियर – शिक्षाJune 9, 2026Bihar Home Guard Clerk Exam 2026: सारण में 26 केंद्रों पर होगी अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा, कदाचार रोकने को प्रशासन पूरी तरह तैयार







