सारण के लाल शहीद CISF के जवान राजेश पाठक को दी गयी अंतिम विदाई

छपरा। सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के पछुआ गांव निवासी शहीद सीआईएसएफ के जवान राजेश पाठक का पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचते ही मातम छा गया। तिरंगे में लिपटा शव देखकर उनकी पत्नी और परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे. यह दृश्य देखकर गांव के लोगों की आँखें नम हो गयी। वहीँ साथी जवानों ने उन्हें सलामी देकर श्रद्धांजलि दी। जिसके बाद रिविलगंज के सिमरिया श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। सीआईएसएफ के साथी जवानों ने सलामी देकर शहीद राजेश पाठक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
एकमा थाना क्षेत्र के पछुआ गांव निवासी स्वर्गीय गृहदेव पाठक के पुत्र राजेश पाठक वर्ष 1996 में दिल में देश सेवा की जज्बा लेकर सीआईएसफ में भर्ती हुए थे। फिलहाल वह उड़ीसा में पोस्टेड थे। किसी कार्य को लेकर वह रांची गए हुए थे इस दौरान हटिया स्टेशन पर ट्रेन हादसे में उनकी मौत हो गई। उनकी मौत की खबर सुनकर परिवार के सभी लोग दंग रह गए।
रविवार की सुबह जब उनका शव उनके पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे गांव में मातम छा गया। राजेश पाठक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनका भी दो पुत्र है। उनके बड़े पुत्र ने मुखअग्नि दिया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर



