सारण की 14 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम 12 को जाएगी गुजरात

छपरा। एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित 19 वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स मीट में सारण की 14 सदस्यीय टीम शामिल होगी. उक्त जानकारी सारण जिला एथलेटिक्स संघ के महासचिव गजेंद्र कुमार सिंह ने दी. उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता गुजरात के सरदार पटेल स्पोर्ट्स सिटी अहमदाबाद में 16 से 18 फरवरी को आयोजित की जानी है. जिसमें देश भर के छह सौ जिला के पांच हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे. मीट में भाग लेने के लिए सारण की टीम आगामी 12 फरवरी को छपरा जंक्शन से साबरमती एक्सप्रेस से रवाना होगी.
उन्होंने बताया कि टीम का चयन 40 वीं जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है. टीम में अंडर 14 वर्ग के चंदन कुमार, निभा कुमारी, मनीषा कुमारी, प्रतीची कुमारी और रितु कुमारी तथा अंडर 16 वर्ग के कुंदन कुमार, रितिक कुमार सिंह, आयुष राज, अनीश चौरसिया, कनिष्क कुमार, रूस्तम कुमार और गूँजा कुमारी शामिल हैं. चंदन कुमार सिंह को टीम मैनेजर और कमलजीत कुमार को टीम कोच बनाया गया है.
श्री सिंह ने बताया कि 40 वीं जिला मीट की सफलता पर आयोजन में शामिल सभी तकनीकी पदाधिकारियों को शनिवार को सम्मानित किया गया. मौके पर राजकिशोर तिवारी, मृत्युंजय कुमार सिंह, यशपाल सिंह, चंदन कुमार सिंह, बंटी कुमार, विनय कुमार पंडित, निलाभ कुमार, श्वेता कुमारी, आशीष राज, संजय कुमार सिंह तथा अमित कुमार सिंह को ट्रैक सूट प्रदान किया गया. सभी ने सारण टीम के सफलता की कामना किया.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







