
छपरा। सारण जिले में नवंबर माह के दौरान पुलिस ने अपराध और शराबबंदी उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में न केवल कुख्यात अपराधियों को पकड़ा गया बल्कि शराब की तस्करी और अवैध निर्माण को भी प्रभावी ढंग से रोकने का प्रयास किया गया। महीनेभर चले इस अभियान में जहाँ 1156 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हुई, वहीं 8404 लीटर से अधिक शराब बरामद कर कई अवैध भट्ठियों को ध्वस्त किया गया। यह कार्रवाई जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सारण पुलिस की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।
1156 अपराधी सलाखों के पीछे, करोड़ों की संपत्ति बरामद
जिले में गिरफ्तार किए गए 1156 अभियुक्तों में हत्या, लूट, अपहरण, पॉक्सो, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में संलिप्त अपराधियों के साथ-साथ शराबबंदी, चोरी, खनन और अन्य मामलों के आरोपी भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस ने जिले में लंबित 1105 वारंट और 28 कुर्की मामलों का भी निष्पादन किया।
जिले में शराबबंदी उल्लंघन के खिलाफ चली कार्रवाई में देशी और विदेशी मिलाकर कुल 8404.24 लीटर शराब जब्त की गई। इसके साथ ही 119 अवैध देशी शराब भट्ठियों को ध्वस्त किया गया और करीब 77,630 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट की गई। अभियान के दौरान विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त हथियार, वाहन, मवेशी, आभूषण, नकदी समेत कई प्रकार के सामान भी बरामद हुए।
अभियान के दौरान कई मामलों में त्वरित विचारण कर 2 अभियुक्तों को आजीवन कारावास, एक अभियुक्त को 10 वर्ष और एक अन्य को अन्य प्रकार की सजा दिलायी गई। वहीं जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीएनएसएस की धारा-126 के तहत 84 और सीसीए-03 के तहत 4 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाई की गई।
सारण पुलिस द्वारा की गई इस व्यापक कार्रवाई में अपराध नियंत्रण, शराबबंदी लागू करने, वारंट निष्पादन और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में उल्लेखनीय सफलता मिली है।
गिरफ्तार अभियुक्त – कुल 1156
| श्रेणी | संख्या |
|---|---|
| हत्या | 13 |
| हत्या का प्रयास | 79 |
| दहेज हत्या | 09 |
| लूट | 03 |
| आर्म्स एक्ट | 11 |
| NDPS | 02 |
| अपहरण | 06 |
| पॉक्सो | 05 |
| बलात्कार | 03 |
| SC/ST एक्ट | 13 |
| पुलिस पर हमला | 12 |
| दहेज अधिनियम | 03 |
| आईटी एक्ट | 03 |
| अन्य विशेष | 67 |
| चोरी | 09 |
| खनन | 06 |
| मद्यनिषेध | 553 |
| वारंट | 324 |
| अन्य | 35 |
वारंट और कुर्की निष्पादन
| कार्रवाई | संख्या |
|---|---|
| निष्पादित वारंट | 1105 |
| कुर्की | 28 |
शराब व अन्य जब्ती (मुख्य आंकड़े)
| वस्तु | जब्त मात्रा/संख्या |
|---|---|
| शराब (देशी/विदेशी/स्प्रिट) | 8404.24 ली. |
| अवैध देशी भट्ठी ध्वस्त | 119 |
| नष्ट अर्धनिर्मित शराब | 77,630 ली. |
| स्मैक | 9.03 ग्राम |
| देशी कट्टा/पिस्टल | 14 |
| देशी रायफल | 01 |
| कारतूस | 07 |
| खोखा/मैगजीन | 15 |
| मोटरसाइकिल/स्कूटी | 37 |
| 3/4 चक्का वाहन | 12 |
| बालू लदा ट्रक/ट्रैक्टर | 29 |
| नाव | 02 |
| मोबाइल | 26 |
| स्वर्ण आभूषण | 485.74 ग्राम |
| चांदी के आभूषण | 339.70 ग्राम |
| नकद | ₹23,96,847 |
निरोधात्मक कार्रवाई
| कानून | संख्या |
|---|---|
| बीएनएसएस धारा 126 | 84 |
| CCA-03 | 04 |
सजा (त्वरित विचारण)
| प्रकार | संख्या |
|---|---|
| आजीवन कारावास | 02 |
| 10 वर्ष की सजा | 01 |
| अन्य प्रकार की सजा | 01 |
Author Profile

Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना



