क्राइमछपरा

सारण पुलिस ने वांटेड कुख्यात अपराधी पुष्कर पांडेय को किया गिरफ्तार, एक दर्जन से अधिक अपराधिक मामले है दर्ज

हत्या-लूट और डकैती जैसे संगीन मामलों में थी तलाश

छपरा। सारण जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के स्पष्ट निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वांछित एवं फरार अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जनताबाजार थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है।

प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर जनताबाजार थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए छापामारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जनताबाजार थाना कांड संख्या-289/21 के वांछित एवं कुख्यात अभियुक्त पुष्कर पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

  • नाम: पुष्कर पाण्डेय
  • पिता: शशिशेखर पाण्डेय
  • पता: ग्राम-बसही, थाना-जनताबाजार, जिला-सारण

गंभीर आपराधिक इतिहास

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त पुष्कर पाण्डेय का लंबा और गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध सारण सहित अन्य जिलों में हत्या, लूट, डकैती, रंगदारी, आर्म्स एक्ट एवं एससी/एसटी एक्ट से जुड़े कई संगीन मामले दर्ज हैं, जिनमें प्रमुख रूप से लूट, डकैती एवं रंगदारी से जुड़े कई कांड, हत्या, हत्या के प्रयास और आपराधिक साजिश के मामले, अवैध हथियार रखने एवं आर्म्स एक्ट के कई गंभीर मामले एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमे पुलिस के अनुसार अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था और इसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

क्रम सं.थाना / जिलाकांड संख्यादिनांकआरोपित धाराएं
1जनताबाजार थाना, सारण65/1910.05.2019धारा 394 भा.द.वि.
2जनताबाजार थाना, सारण146/2031.08.2020धारा 302/120(बी)/506 भा.द.वि., 27 आर्म्स एक्ट, 3(i)(r)(s)/3(2)(v) SC/ST एक्ट
3जनताबाजार थाना, सारण108/1821.09.2018धारा 25(1-b)/26 आर्म्स एक्ट
4जनताबाजार थाना, सारण97/2216.05.2022धारा 383/384/387/120(b)/506/34 भा.द.वि.
5जनताबाजार थाना, सारण89/2228.04.2022धारा 307/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट
6जनताबाजार थाना, सारण208/2505.09.2025धारा 126(2)/115(2)/351(2)/352/3(5) बी.एन.एस.
7जनताबाजार थाना, सारण136/2515.06.2025धारा 308(5)/3(5) बी.एन.एस.
8मशरख थाना, सारण605/2011.11.2020धारा 392 भा.द.वि.
9बनियापुर थाना, सारण160/2520.04.2025धारा 127(1)/115(2)/118(1)/109/303(2)/351(2)/352/3(5) बी.एन.एस. एवं 27 आर्म्स एक्ट
10एकमा थाना, सारण426/2006.12.2020धारा 467/468/120(B)/414 भा.द.वि.
11मढ़ौरा थाना, सारण777/2005.09.2020धारा 392 भा.द.वि.
12मढ़ौरा थाना, सारण590/2022.07.2020धारा 392 भा.द.वि.
13रुन्नी सैदपुर थाना, सीतामढ़ी183/1916.05.2019धारा 399/402/414 भा.द.वि. एवं 25(1-b)/26/35 आर्म्स एक्ट
14खजचिहार थाना, पूर्णिया174/1913.03.2019धारा 307/323/34 भा.द.वि.

छापामारी टीम

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष, जनताबाजार थाना थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधियों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। कुख्यात और वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर उन्हें कानून के शिकंजे में लाया जाएगा। इस गिरफ्तारी से इलाके में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

advertisement

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button