क्राइमछपरा

सारण में मोबाइल से खुला हथियारों राज, पुलिस ने 2 पिस्टल और 25 कारतूस के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार दबोचा

चाकूबाजी कनेक्शन भी उजागर

छपरा। सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। छापेमारी के दौरान 2 पिस्टल, 25 जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई में चाकूबाजी की घटना से जुड़े तार भी सामने आए हैं।

गिरफ्तारी के बाद मोबाइल से मिला हथियारों का तस्वीर

भेल्दी थाना कांड संख्या-145/26 के अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही थी। इसी क्रम में प्राथमिकी अभियुक्त मो० शमशेर साह को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद जब उसके मोबाइल की जांच की गई, तो उसमें अवैध हथियारों से संबंधित तस्वीरें मिलीं।

पुलिस द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर शमशेर साह ने खुलासा किया कि हथियार राहुल सिंह के पास हैं, जो कोरया गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में भी शामिल रहा है। इस महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देश पर थानाध्यक्ष भेल्दी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम जब छापेमारी के लिए निकली, तभी सूचना मिली कि ग्राम मलाही पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल के साथ खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति भागने लगा, लेकिन टीम की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।

पुलिस ने बरामद किया हथियार

पूछताछ में उसने अपना नाम राहुल सिंह, पिता स्व० किशुन सिंह, निवासी सेंधमारी, थाना मढ़ौरा, जिला सारण बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग से 2 पिस्टल, 3 खाली मैगजीन, 25 जिंदा कारतूस, 2 मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। वाहन के कागजात मांगने पर वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

हथियारों के बारे में पूछने पर राहुल सिंह ने बताया कि उसने ये हथियार करीब 25,000 रुपये में खरीदे थे। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य अभियुक्त रुपेश महतो को भी गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या-146/26, दिनांक 12.04.2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 112/317(5)/318(4)/338/336(3) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-बी) ए/26/35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  • मो० शमशेर साह, साकिन सैंधवारी, थाना मढ़ौरा, जिला सारण
  • राहुल सिंह, साकिन सेंधमारी, थाना मढ़ौरा, जिला सारण
  • रुपेश महतो, साकिन कोरया पोखरा, थाना भेल्दी, जिला सारण

बरामद सामान:

  • पिस्टल – 02
  • खाली मैगजीन – 03
  • जिंदा कारतूस – 25
  • मोटरसाइकिल – 01
  • मोबाइल – 04
  • बैग – 01
  • चाकू – 01

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। अवैध हथियार रखने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button