सारण पुलिस ने शिक्षिका की हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार

छपरा। सारण पुलिस को एक महत्वपूर्ण कमयाबी मिली है. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। नगर थाना की पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। सारण के एसपी ने बताया कि पिछले रविवार को नगर थाना अंतर्गत दहियावां सिया मस्जिद के पास जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने एक महिला को ईट पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया था। इस संबध में नगर थाना में मामला दर्ज कर करवाई करते हुए इस मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।
उसकी गिरफ्तारी नगर थाना दहियावां सिया टोला से की गई है। उसकी पहचान दहियावां सिया टोला निवासी वकील खान के पुत्र, असलम खान रूप में हुई है । आप को बता दे कि घटना पिछले रविवार को दोपहर बाद नगर थाना क्षेत्र के दहियाव सिया मस्जिद के पास घटित हुआ था। मृतका की पहचान दहियंवा निवासी नर्गिस बानो (35वर्ष) पति आबिद अली के रूप में हुई थी । महिला सरकारी विद्यालय की उर्दू शिक्षिका थी । जो छपरा अपने मायके में रहती थी।
महिला का विवाह सिवान में हुआ था। लेकिन नौकरी के चलते मायके में रहती थी। अपने सहोदर भाई से जमीन को लेकर विवाद चलता था।
इसी क्रम में उसके पट्टीदारों ने ईट पत्थर से हमला कर हत्या कर दिया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार
- August 19, 2026क्राइमChhapra Court News: छपरा के शराब तस्कर को कोर्ट से मिली 5 साल कैद की सजा, 1 लाख रूपये जुर्माना
- August 19, 2026क्राइमSHO Arrested: खाकी पर लगा वसूली का दाग! 75 हजार में रिहाई और 55 हजार में केस से नाम हटाने का आरोप, थानेदार समेत 4 गिरफ्तार
- August 19, 2026छपराछपरा-बलिया रेलखंड में गोरखपुर-कोलकाता एक्सप्रेस का पेंटो टूटने से डेढ़ घंटे बाधित रहा रेल परिचालन



