सारण DM का आदेश: सरस्वती पूजा में अश्लील और भड़काऊ गाना बजाने वालों पर होगी कार्रवाई

छपरा। जिलाधिकारी अमन समीर एवं पुलिस अधीक्षक डॉ गौरव मंगला द्वारा संयुक्त रूप से आगामी सरस्वती पूजा के अवसर पर समाहरणालय सभागार में तीनों अनुमंडल के शांति समिति के सदस्यों के साथ जिलास्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।
समिति के सदस्यों से आवश्यक सुझाव प्राप्त करते हुए उक्त त्यौहार को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने तथा विधि व्यवस्था संधारण हेतु महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
बताया गया कि किसी भी तरह के जूलूस के आयोजन हेतु लाइसेन्स लेना अनिवार्य होगा। लाइसेन्स में निर्धारित शर्तों के अनुपालन के आधार पर ही आयोजन की अनुमति दी जायेगी। प्रत्येक आयोजन के लाइसेन्स हेतु 10-25 लोगों को पहचान पत्र जमा करना होगा, जिसका सत्यापन भी कराया जायेगा।
जूलूस में डीजे का उपयोग प्रतिबंधित है।किसी भी तरह के शस्त्र का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। किसी भी तरह के अश्लील/भड़काऊ गीत, संगीत एवं संवाद के उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी।
प्रतिमा का विसर्जन नदी में नहीं किया जाना है। इसके लिये नदी के किनारे कृत्रिम तालाब के निर्माण हेतु कार्रवाई करने को कहा गया।
समिति के सदस्यों से भी एक एक कर उनके पूर्व के अनुभवों के आधार पर महत्वपूर्ण फीडबैक प्राप्त किया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा निदेश दिया गया।
बैठक में पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता विधि व्यवस्था, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 19, 2026छपराप्राचीन चिकित्सा परंपरा को आधुनिक तकनीक से जोड़ें, छपरा में आयुर्वेद परिषद की बड़ी मांग
- September 19, 2026Railway Updateरेलवे स्टेशन पर ही होटल जैसी सुविधा, बलिया में 25 बेड वाली स्लीपिंग पॉड-डॉरमेट्री शुरू
- September 19, 2026छपराChhapra News: अब मासूमों की सुरक्षा के साथ भविष्य भी संवरेगा, पढ़ाई-कौशल और स्वास्थ्य पर डीएम का जोर
- September 19, 2026क्राइमChhapra News: लूटकांड के तीन वांछितों पर पुलिस का शिकंजा, टिंकू सिंह समेत तीन गिरफ्तार



