सारण के डीएम अमन समीर ने कहा- 1350 रुपए 50 किलो प्रति बोरा मिलेगा डीएपी खाद
छपरा : सारण के जिलाधिकारी अमन समीर के द्वारा जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति के बैठक में विभिन्न उर्वरकों की उपलब्धता एवं विक्रय से संबंधित समीक्षा के क्रम में कई महत्वपूर्ण निदेश दिये गये थे। जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित करते हुए कहा गया था कि सरकार द्वारा जारी निर्धारित दरों पर ही विभिन्न उर्वरकों की बिक्री होनी चाहिए।
निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी सारण के द्वारा जिला में उर्वरक की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध होने की जानकारी दी गयी। बताया गया कि सभी प्रकार के उर्वरक निर्धारित मूल्य पर कृषकों को आवश्यकता अनुसार उपलब्ध कराया जा रहा है। सरकार द्वारा उर्वरक का निर्धारित मल्यों में यूरिया नीम कोटेड 266 रुपए 50 पैसे 45 किलो प्रति बोरा, डी.ए.पी. 1350 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एम.ओ.पी. 1700 रुपए 50 किलो प्रति चोरा, एन पी के (12:32:16) 1470 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन.पी. (14-28-00) 1550 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एन.पी.के. (10-26-26) 1470 रुपए 50 किलोग्राम प्रति बोरा, ए.पी.एस. (20:20:0:13) 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, ए.पी.एस. इफको 1250 रुपए 50 किलो प्रति बोरा, एस.एस.पी. 645 रुपए 50 किलो प्रति बोरा है।
जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा सारण जिला के सभी किसान भाईयों से अनुरोध किया कि वे सरकार द्वारा निर्धारित दर पर ही उर्वरक की खरीददारी करें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार
- November 21, 2026छपरासोनपुर मेले में जाने से पहले जान लें ट्रैफिक का नया नियम! 22 से 28 नवंबर तक बदले रहेंगे कई रास्ते, पुराने गंडक पुल पर भी पाबंदी



