छपरा नगर निगम क्षेत्र से जल निकासी के लिए 134 करोड रूपये की योजना पास, श्रेय लेने की मची होड़

छपरा : छपरा शहर को जल- जमाव की समस्या से निजात दिलाने के लिए बिहार सरकार ने कुल 134 करोड़ 97 लाख रुपए की स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम योजना को स्वीकृति प्रदान की है । सरकार ने कार्यकारी एजेंसी के रूप में राज्य सरकार के उपक्रम बुडको को नामित किया है ।
ध्यातव्य है कि बरसात के दिनों में छपरा शहर को जल जमाव की समस्या का सामना करना पड़ता था । विचाराधीन इस योजना की स्वीकृति के उपरांत शहर के नागरिकों में हर्ष व्याप्त है एवं वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के इस निर्णय की सराहना कर रहे हैं ।
उक्त विषय पर बात करते हुए सारण राजद जिला अध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि छपरा शहर के लिए यह अत्यंत लोक कल्याणकारी कार्य है जिसका सारा श्रेय बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी को जाता है । यह पूर्णतः बिहार राज्य सरकार की योजना है । सारण के सांसद रूड़ी को श्रेय दिए जाने की उन्होंने आलोचना भी की ।
बिहार सरकार को धन्यवाद देने वाले गणमान्य नागरिकों में सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो डॉ वीरेंद्र नारायण यादव, राजद जिला प्रवक्ता डॉक्टर अमित रंजन, डॉक्टर सेवा यादव, प्रोफेसर डॉक्टर जयराम सिंह, डॉक्टर दिनेश पाल, डॉक्टर रवि राय,समाजसेवी झोझा राय आदि प्रमुख है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







