छपरा से होकर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों का बदला रूट, 10 ट्रेनें हुई कैंसिल

छपरा

छपरा। रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-भटनी खंड के कुसम्ही-सरदार नगर-चैरी चैरा स्टेशनों के मध्य आॅटोमेटिक सिगनलिंग के कमीशनिंग कार्य के परिप्रेक्ष्य में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किये जाने के कारण ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन, निरस्तीकरण एवं शार्ट टर्मिनेशन-शार्ट ओरिजिनेशन किया जायेगा।

मार्ग परिवर्तन-

  • –    दरभंगा से 09 जून, 2024 को चलने वाली 02569 दरभंगा-नई दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    नई दिल्ली से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 02570 नई दिल्ली-दरभंगा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    नई दिल्ली से 09 जून, 2024 को चलने वाली 02564 नई दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    जयनगर से 10 जून, 2024 को चलने वाली 14673 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी मैरवा, भाटपार रानी, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    लखनऊ जं. से 09 जून, 2024 को चलने वाली 15204 लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी चैरी चैरा, गौरी बाजार, देवरिया सदर, भटनी एवं भाटपार रानी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    डिब्रूगढ़ से 09 जून, 2024 को चलने वाली 15909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।  मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी भाटपार रानी, भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    लालगढ़ से 09 जून, 2024 को चलने वाली 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर, भटनी एवं भाटपार रानी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    सहरसा से 10 जून, 2024 को चलने वाली 12203 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    नई दिल्ली से 10 जून, 2024 को चलने वाली 12566 नई दिल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    आनन्द विहार टर्मिनल से 10 जून, 2024 को चलने वाली 04028 आनन्द विहार टर्मिनल-सहरसा विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।
  • –    ग्वालियर से 09 जून, 2024 को चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर एवं भटनी स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    बरौनी से 10 जून, 2024 को चलने वाली 04061 बरौनी-दिल्ली विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी।
  • –    बरौनी से 10 जून, 2024 को चलने वाली 04138 बरौनी-ग्वालियर विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग सीवान-देवरिया सदर-गोरखपुर कैंट के स्थान पर परिवर्तित मार्ग सीवान-कप्तानगंज-गोरखपुर कैंट के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी भटनी एवं देवरिया सदर स्टेशनों पर नहीं रूकेगी।
  • –    दिल्ली से 08 जून, 2024 को चलने वाली 04062 दिल्ली-बरौनी विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेगी।
  • –    मुम्बई सेंट्रल से 08 जून, 2024 को चलने वाली 09189 मुम्बई सेंट्रल-कटिहार विशेष गाड़ी निर्धारित मार्ग गोरखपुर कैंट-देवरिया सदर-सीवान के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोरखपुर कैंट-कप्तानगंज-सीवान के रास्ते चलाई जायेेगी। मार्ग परिवर्तन के फलस्वरूप यह गाड़ी देवरिया सदर स्टेशन पर नहीं रूकेगी।

निरस्तीकरण-

  • –    बनारस एवं गोरखपुर से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 15104/15103 बनारस-गोरखपुर-बनारस एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • –    छपरा एवं नौतनवा से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 15105/15106 छपरा-नौतनवा-छपरा एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • –    वाराणसी सिटी एवं गोरखपुर से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 15130/15129 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • –    भटनी एवं अयोध्या धाम जं0 से 10 जून, 2024 को चलने वाली 05425/05426 भटनी-अयोध्या धाम जं.-भटनी अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • –    गोरखपुर एवं छपरा से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 05156/05155 गोरखपुर-छपरा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • –    गोरखपुर से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 05142 गोरखपुर-सीवान अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • –    सीवान से 10 एवं 11 जून, 2024 को चलने वाली 05141 सीवान-नकहा जंगल अनारक्षित विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • –    वाराणसी सिटी से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • –    गोरखपुर से 10 जून, 2024 को चलने वाली 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
  • –    मऊ से 09 जून, 2024 को चलने वाली 05309 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनल विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • –    आनन्द विहार टर्मिनल से 10 जून, 2024 को चलने वाली 05310 आनन्द विहार टर्मिनल-मऊ विशेष गाड़ी निरस्त रहेगी।

 शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन

  • –    अहमदाबाद से 08 एवं 09 जून, 2024 को चलने वाली 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।
  • –    गोरखपुर से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस गोरखपुर के स्थान पर भटनी से चलाई जायेगी।
  • –    लखनऊ जं. से 08 एवं 09 जून, 2024 को चलने वाली 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर में यात्रा समाप्त करेगी।
  • –    वाराणसी सिटी से 09 एवं 10 जून, 2024 को चलने वाली 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जं. एक्सप्रेस वाराणसी सिटी के स्थान पर गोरखपुर से चलाई जायेगी।
  • –    सियालदह से 08 जून, 2024 को चलने वाली 03131 सियालदह-गोरखपुर विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर सीवान में यात्रा समाप्त करगी।
  • –    गोरखपुर से 09 जून, 2024 को चलने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह विशेष गाड़ी गोरखपुर के स्थान पर सीवान से चलाई जायेगी ।