छपरा के मस्तीचक में गायत्री महायज्ञ के दौरान भीड़ में कुचल कर 2 महिलाओं की मौत, डीएम एसपी घटना स्थल पर पहुंचे

छपरा। सारण जिले के परसा थाना क्षेत्र के मस्तिचक में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा आयोजित 251 कुण्डीय विराट गायत्री महायज्ञ में हवन करने के लिए जुटी लाखो भक्तो की भीड़ में शुक्रवार की अहले सुबह यज्ञ शाला में प्रेवश के लिए भारी संख्या में भक्तो भीड़ जुटी थी।
उसी भीड़ में एक दूसरे से पहले हवन करने की ललक में लोग तेजी से आगे बढ़ने की प्रयास कर रहे थे। पुलिस कंट्रोल करने में जुटी रही तभी भीड़ में दो महिला गिर गई। जिससे महिला भीड़ में कुचला गई।पुलिस और गार्ड द्वारा महिला को उठा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसा में भेजा गया जहां महिला ने दम तोड़ दिया।
औरंगाबाद जिला के दाउदनगर थाना क्षेत्र के बड़का दीघा वार्ड 21 का निवासी राम प्यारे राम के 60 वर्षीय पत्नी राम कली देवी दूसरा मृतक कनापक गाव निवासी मोती रजक की 55 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी बताई जाती है।हवन करने के लिए जुटी लाखो की भीड़ में दो महिला की मौत होने की सूचना पाकर सारण डीएम अमन समीर व एसपी डॉ गौरव मंगला घटना स्थल पर पहुचे और मामले की जांच किया। जांच के उपरांत एसपी और डीएम दोनों खुद यज्ञ शाला पहुँच अनियंत्रित भीड़ को संभालने के लिए माइक से घंटो देर तक कंट्रोल करते रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
देशMay 15, 2026क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाना खाता है? AIIMS रिपोर्ट ने चौंकाया
क़ृषिMay 15, 2026फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराया तो अटक सकता है सरकारी योजना का लाभ
छपराMay 14, 2026सारण में एक बार फिर हुआ बड़ा सड़का दुघर्टना, टेंपो-ट्रक की टक्कर में 3 लोगों की मौत
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल







