छपरा शहर में ई-रिक्शा और ऑटो के परिचालन के लिये रूट निर्धारण, कमिशनर ने दिया आवश्यक निर्देश

छपरा। छपरा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के रूट निर्धारण हेतु प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में प्रमंडलीय आयुक्त गोपाल मीणा की अध्यक्षता में बैठक आहुत की गई।
जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि शहर में ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन के लिये अलग अलग रुट चिन्हित किया गया है। साथ ही ऑटो पड़ाव के लिए संभावित स्थल के रूप में गांधी चौक, दरोगा राय चौक, सरकारी बस स्टैंड, मेथवलिया चौक एवं नवाजी टोला को चिन्हित किया गया है।
आयुक्त ने सभी चिन्हित रुट पर ट्रैफिक लोड का सर्वे/आकलन कर आवश्यक्तानुसार ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन की अनुमति देने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक तौर पर विभिन्न रुट में ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा के परिचालन की अनुमति दी जा सकती है। इसके उपरांत आम लोगों एवं अन्य स्टेक होल्डर्स से फीडबैक/सुझाव प्राप्त कर इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। कुछ प्रतिशत ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा को रिज़र्व में किसी भी रुट में जाने की छूट का प्रावधान भी किया जाना चाहिये।
सभी ई-रिक्शा एवं ऑटो रिक्शा का नियमानुसार निबंधन अनिवार्य है, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके लिये दुर्गा पूजा के बाद अभियान चला कर कार्रवाई का निदेश दिया गया। परमिट की शर्तों/रुट का उल्लंघन करने तथा बगैर परमिट के परिचालन करने वाले बसों के विरूद्ध भी लगातार कार्रवाई सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी अमन समीर, उपविकास आयुक्त यतेंद्र कुमार पाल, प्रभारी जिला परिवहन पदाधिकारी कमर आलम, पुलिस उपाधीक्षक यातायात बसंती टुड्डू सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



