सारण में कंस्ट्रक्शन दुकान का ताला तोड़कर नगद समेत लाखो रुपय के सम्पत्ति की चोरी

छपरा। ठंड बढते ही क्षेत्र मे चोरी की घटना बढने लगी है।जिसके कारण ग्रामीण व दुकानदार भयभीत है। ना जाने अब चोर अगला निशाना किसको बनाएंगे। देर रात गड़खा थाना क्षेत्र के छपरा मुजफ्फरपुर एनएच 722 महम्मदा गाँव के समीप चोरो ने आदर्श इंटरप्राइजेज दुकान का ताला तोड़ नगद 25 हजार रूपया टाटा कंपनी का रड छः टन व टाटा का तार सात बंडल, कुदाल व उसका बेट 5 पिस, दुकान मे लगे कैमरा व हार्डडिस्क भी चोरो ने चोरी कर साथ लेकर चले गए।
दुकान मे चोरी होने की भनक दुकानदार को सुबह मे लगी जब वह दुकान खोलने गया तो देखा की दुकान का ताला टुटा हुआ है व समान इधर-उधर बिखरे पड़े थे।
चोरी होने की सुचना गड़खा पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस पहुँच जांच पड़ताल मे जूट गई। ईस मामले मे पीड़ित दुकानदार नगर थाना क्षेत्र के बड़ा तेलपा निवासी निशांत कुमार के द्वारा अज्ञात चोरो के खिलाफ प्राथिमिकी दर्ज करने के गड़खा थाना मे आवेदन दिया गया है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने बताया है की प्राथिमिकी दर्ज कर जाॅच पड़ताल कि जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



