संजीवनी संस्कार स्कूल के बच्चों ने पौराणिक धार्मिक एवं एतिहासिक स्थलों का किया भ्रमण

छपरा। शहर के श्यामचक आदर्श कॉलोनी स्थित संजीवनी संस्कार स्कूल के बच्चों को ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया गया। शनिवार को रिविलगंज के गोदना स्थित गौतम ऋषि मंदिर का भ्रमण कराया गया। इस दौरान बच्चों को पौराणिक धार्मिक एवं एतिहासिक महर्षि गौतम ऋषि मंदिर के बारे में विस्तार से बताया गया। उसके बाद बाबा उझंखनाथ का करियावा मंदिर का भी दर्शन कराया गया। स्कूली बच्चों ने भी खूब इंजॉय किया।
वही इस मौके पर स्कूल के प्रचार्य रणजीत भगत ने बताया की बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान का भी विकास हो। बच्चों को अच्छे संस्कार डालकर एक अच्छे नागरिक बनाने में हम सभी अपना योगदान दे सकते हैं। स्कूल की शिक्षिका ज्योति सिंह ने कहा की कहा कि आज धर्म भ्रम का विषय बन गया है। हमारा युवा भटकाव की राह पर है। युवाओं में नैतिक शिक्षा का अभाव हो गया है।
उन्होंने कहा कि युवा वर्ग हमारे देश का आधार और राष्ट्र के प्रगति में इनका योगदान बेहद जरूरी है। अच्छे संस्कार का जन्म बचपन से ही होना चाहिए। इसी उदेश्य से क्लास फोर फाइप के बच्चों को रिविलगंज के ऐतिहासिक धार्मिक अस्थलो का भ्रमण कराया गया। इस मौके पर प्रचार्य रणजीत भगत, ज्योति सिंह, अंजलि पर्वत, शिशीर श्रीवास्तव, जन्मेजय सिंह, कमलेश कुमार, जीतेन्द्र कुमार, मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 2, 2026बिहारअब बिहार में बिना NOC प्रैक्टिस करेंगे दूसरे राज्यों के डॉक्टर, स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा बदलाव
- July 2, 2026बिहारToll Tax on State Highway: अब बिहार में NH के तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी देना होगा टॉल टैक्स
- July 1, 2026छपरासारण में गंगा कटाव पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 40 मशीनों और 500 मजदूरों के साथ युद्धस्तर पर होगा काम
- July 1, 2026TechnologyWhere Is My Bus App: ऐप से यात्रियों को मिलेगी बसों की लाइव लोकेशन, घर बैठे बुक होगी पसंदीदा सीट



