Recharge Offer: BSNL का 160 दिन चलने वाला तगड़ा प्लान, 320GB डेटा और फ्री कॉलिंग वाले ऑफर ने खत्म की सारी टेंशन

टेक डेस्क।सरकारी टेलिकॉम एजेंसी बीएसएनएल (BSNL) ने अपने करोड़ों ग्राहकों की बड़ी टेंशन दूर कर दी है। BSNL ने पिछले कुछ समय में ऐसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स ऑफर किए हैं जिन्होंने प्राइवेट कंपनियों के महंगे प्लान्स से राहत दे दी है।
बीएसएनएल ने अपने पोर्टफोलियो में कई सारे लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स ऐड किए हुए हैं जिनसे आप कम दाम में एक बार में ही रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं।
आपको बता दें कि BSNL ग्राहकों को सहूलियत देने के लिए लगतार 4G नेटवर्क (BSNL 4G) पर भी तेजी से काम कर रहा है। अगर आप भी जियो, एयरटेल या फिर वीआई के प्राइस हाइक के बाद महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं तो BSNL के प्लान्स आपको बड़ी राहत देंगे। आज हम आपको बीएसएनएल का एक ऐसा तगड़ा रिचार्ज प्लान बताने वाले हैं जो आपको फ्री कॉलिंग से लेकर डेटा तक कई सारे शानदार ऑफर देता है।
BSNL लाया जबरदस्त प्लान
BSNL के जिस सस्ते और धमाकेदार रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं वह 997 रुपये का है। आपको ये थोड़ा महंगा लग सकता है लेकिन, कंपनी इसमें जो ऑफर दे रही है उसके लिए दूसरी कंपनियां आपसे कई गुना ज्यादा पैसे वसूलती हैं। BSNL के इस प्लान से आप सीधे 160 दिनों के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाते हैं। लंबी वैलिडिटी के साथ आप किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।
320GB डेटा का धांसू ऑफर
अगर BSNL के इस प्लान में मिलने वाले डेटा की बात करें तो बता दें कि अगर आप ऐसे यूजर हैं जिन्हें डेटा अधिक चाहिए तो यह पसंद आने वाला है। BSNL के इस प्लान में आपको कुल 320GB डेटा मिलता है। यानी आप हर दिन 2GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। डेली डेटा लिमिट खत्म होने के बाद आप 40kbps की स्पीड से इंटरनेट डेटा इस्तेमाल कर पाएंगे।
अगर आप कॉल ट्यून्स लगाने का शौक रखते हैं तो बता दें कि BSNL अपने ग्राहकों को इस प्लान में 2 महीने यानी 60 दिन के लिए फ्री में BSNL Tunes ऑफर करता है। बता दें कि कंपनी अपने 8 करोड़ से ज्यादा यूजर्स को इसमें हर दिन 100 SMS मिलते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



