रेलवे ने विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाकर 127 यात्रियों को पकड़ा, 36 हजार रूपये जुर्माने की वसूली

वाराणसी । वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन पर सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुष्कर सिंह रावत के नेतृत्व में आज प्रातः बनारस स्टेशन से बनारस-हरदतपुर रेल खंड पर एक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बनारस-प्रयागराज रामबाग रेल खंड पर चलने वाली 15004 चौरीचौरा एक्सप्रेस, 65132 प्रयागराज रामबाग-मऊ मेमू एक्सप्रेस, 65131 मऊ-प्रयागराज रामबाग मेमू एक्सप्रेस, हावड़ा-प्रयागराज रामबाग विभूती एक्सप्रेस सहित विभिन्न सवारी गाड़ियों में किलाबंदी कर टिकट चेकिंग की गई।
चेकिंग अभियान में मुख्य टिकट निरीक्षक विवेक बाजपेयी, टिकट निरीक्षक माहरूफ खान, उमेश यादव, रघुनंदन, हैदर और अन्य 10 टिकट जांच कर्मचारियों के साथ 10 रेलवे सुरक्षा बल के जवान भी शामिल हुए। इस दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले 87 यात्रियों और अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले 40 यात्रियों समेत कुल 127 यात्रियों से जुर्माना वसूल किया गया। रेलवे को इस अभियान से कुल 36,800 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।
इसके अलावा, 27 यात्रियों को जुर्माना न चुकाने पर रेलवे मजिस्ट्रेट महेन्द्र कुमार पाण्डेय के समक्ष ट्रायल के लिए प्रस्तुत किया गया। जुर्माना अदा करने के बाद इन यात्रियों को छोड़ दिया गया।
इस टिकट चेकिंग अभियान के दौरान इस खंड के स्टेशनों पर टिकट काउंटरों पर लंबी कतारें लग गईं, क्योंकि यात्रियों ने टिकट लेने के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ जमा की। वाराणसी मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान ने आम यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा के दौरान रेल नियमों का पालन करें और उचित यात्रा टिकट लेकर ही यात्रा करें।
Author Profile

Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार



