Railway Updateछपरा
Train Time Table Updates: छपरा के रास्ते चलनेवाली थावे-सूरत एक्सप्रेस समेत 24 ट्रेनों का समय बदला, यहां देखिए लिस्ट…
1 जनवरी से लागू नया टाइम-टेबल

छपरा। नए साल के साथ रेल यात्रियों के लिए अहम बदलाव होने जा रहे हैं। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा 01 जनवरी 2026 से नई समय-सारणी लागू की जा रही है, जिसके तहत कई ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। इस बदलाव का उद्देश्य ट्रेनों के संचालन को अधिक सुचारु बनाना, समयपालन में सुधार करना और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। नई समय-सारणी के अंतर्गत कुल 24 गाड़ियों के समय में आंशिक बदलाव किया गया है, जिनका प्रभाव वाराणसी, बनारस, वाराणसी सिटी, छपरा, गाजीपुर सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर पड़ेगा।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन का नया समय अवश्य जांच लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।
01 जनवरी 2026 से इन ट्रेनों के बदले जाएंगे समय
- 15125 बनारस-पटना एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 06.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.15 बजे प्रस्थान करेगी।
- 20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 04.55 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.45 बजे छूटेगी।
- 14112 प्रयागराज जं.-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 07.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 07.03 बजे छूटेगी।
- 19167 अहमदाबाद-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी।
- 14854 जोधपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी पर निर्धारित समय 10.15 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 10.00 बजे पहुंचेगी।
- 19305 डॉ. अंबेडकर नगर-कामाख्या एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.25 बजे छूटेगी।
- 18612 बनारस-राँची एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे छूटेगी।
- 18524 बनारस-विशाखापट्नम एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 15.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19421 अहमदाबाद-पटना एक्सप्रेस वाराणसी जं. से निर्धारित समय 23.50 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.35 बजे छूटेगी।
- 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज जं. बनारस से निर्धारित समय 06.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.25 बजे छूटेगी।
- 65111 बनारस-प्रयागराज रामबाग मेमू गाड़ी बनारस से निर्धारित समय 06.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 06.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- 14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- 14863 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- 14865 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 16.25 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 16.40 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19168 वाराणसी सिटी-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 14.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 14.00 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15008 लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस वाराणसी सिटी स्टेशन पर निर्धारित समय 12.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 12.15 बजे पहुँचेगी।
- 15130 वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 11.45 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 11.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 16367 कन्याकुमारी-बनारस एक्सप्रेस बनारस स्टेशन पर निर्धारित समय 23.35 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 23.50 बजे पहुँचेगी।
- 15107 बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस बनारस से निर्धारित समय 05.05 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 04.55 बजे छूटेगी।
- 14611 गाजीपुर सिटी-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से निर्धारित समय 08.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.50 बजे प्रस्थान करेगी।
- 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस वाराणसी सिटी से निर्धारित समय 22.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 22.20 बजे प्रस्थान करेगी।
छपरा से होकर चलने वाली ट्रेनों का भी समय बदला
- 19046 थावे-सूरत एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 09.00 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 08.45 बजे छूटेगी।
- 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.30 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.45 बजे प्रस्थान करेगी।
- 19045 सूरत-थावे एक्सप्रेस छपरा से निर्धारित समय 18.20 बजे के स्थान पर परिवर्तित समय 18.08 बजे छूटेगी।



