
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपने राज्यसभा नेतृत्व में बड़ा बदलाव करते हुए सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया है। पार्टी ने इस संबंध में राज्यसभा सचिवालय को औपचारिक पत्र भेजकर बदलाव की जानकारी दी है। साथ ही, सांसद अशोक मित्तल को इस पद के लिए नामित किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने सचिवालय से यह भी अनुरोध किया है कि राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के कोटे से बोलने का समय न दिया जाए, जो पार्टी की रणनीति में बड़े बदलाव की ओर इशारा करता है।
बताया जा रहा है कि हाल के समय में राघव चड्ढा की पार्टी गतिविधियों और बैठकों में कम उपस्थिति को लेकर नेतृत्व स्तर पर असंतोष था। हालांकि, पार्टी की ओर से किसी विशेष कारण या अनुशासनहीनता का आधिकारिक उल्लेख नहीं किया गया है।
आम आदमी पार्टी ने अशोक मित्तल को नया डिप्टी लीडर बनाने का प्रस्ताव रखा है, जिन्हें अब राज्यसभा में पार्टी की रणनीति और समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
गौरतलब है कि राघव चड्ढा पार्टी के शुरुआती दौर से जुड़े रहे हैं और उन्होंने दिल्ली लोकपाल आंदोलन के समय से ही पार्टी नेतृत्व के साथ काम किया है। वे पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कोषाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।
यह बदलाव आम आदमी पार्टी की संसदीय रणनीति और आंतरिक समीकरणों में हो रहे बदलाव का संकेत माना जा रहा है।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
TrendingApril 2, 2026AAP की बड़ी कार्रवाई: राघव चड्ढा को राज्यसभा के डिप्टी लीडर पद से हटाया
TechnologyApril 2, 2026Dak Sewa App: अब घर बैठे पाएं डाक विभाग की सभी सेवाएं, जानें कैसे करें इस्तेमाल
पटनाApril 1, 2026Death Certificate: अब 24 घंटे में मिलेगा मृत्यु प्रमाण पत्र, पंचायत स्तर पर नई व्यवस्था लागू
पटनाApril 1, 2026IPS Vinay Kumar Property : बिहार के DGP विनय कुमार के पास कैश नहीं, बैंक में 30 लाख से अधिक जमा







