छपरा के राजपूत होटल में चल रहा था देह व्यापार, 6 महिलाएं 5 पुरुष पकड़े गए, सील होगा होटल

छपरा। शहर में भगवान बाजार थाना क्षेत्र के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। बुधवार को भगवान बाजार थाना अध्यक्ष सुभाष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्टेशन रोड स्थित होटल राजपूत पर कार्रवाई की। टीम में महिला और पुरुष पुलिसकर्मी शामिल थे।
भगवानबाजार थाना अंतर्गत राजपूत होटल में अनैतिक देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस उपाधीक्षक, मुख्यालय के नेतृत्व में टीम गठित कर राजपूत होटल में छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में 04 युवक एवं 04 युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया साथ ही 01 होटल स्टाफ एवं इस अवैध कार्य में संलिप्त 02 अन्य युवतियों को भी पकड़ा गया है। जिसमें 04 युवक एवं 01 होटल स्टाफ को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में भगवानबाजार थाना कांड सं०-165/25, दिनांक-27.03.25, धारा-3/4/5/6/9 Immoral Traffic Prevention act दर्ज किया गया है। राजपूत होटल को सील करने हेतु अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
1. तरुण देवनाथ, पिता-स्व० सीताचरण देवनाथ, सा०- ससमनपारा, थाना-गोपालनगर, जिला-साउथ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)।
2.इलियास, पिता-सफुदीन, सा०- रिविलगंज, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
3. समीर अली, पिता-मुन्ना अली, सा०-रिविलगंज, थाना-रिविलगंज, जिला-सारण।
4. विशाल कुमार, पिता वकील पंडित, सा०-टेकनिवास, थाना-रिविलगंज, जिला सारण।
5. रौशन कुमार, पिता-प्रभुनाथ राय, सा०-टेकनिवास, थाना-रिविलगंज, जिला सारण ।
बरामद सामानों की विवरणी :
1. स्क्रीन टच मोबाइल-03,
2. कीपेड मोबाइल-01,
3. नगद राशि-1240 रू0,
4. पुरुष एवं महिला के अंडर गारमेंट्रा एवं उपयोग किया हुआ कंडोम।
छापेमारी के दौरान होटल संचालक अनिल कुमार साह फरार हो गया। पुलिस होटल के स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। साथ ही, प्राथमिकी दर्ज कर फरार संचालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।
होटल एक साल के लिए होगा सील
एसएसपी कुमार आशीष ने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। पुलिस जांच कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था। साथ ही, इसमें और कौन-कौन शामिल हैं, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस होटल को एक साल के लिए सील करने की तैयारी कर रही है। होटल मालिक और संचालक पर सख्त कार्रवाई होगी।
7 साल में 3 बार छापेमारी
दरअसल, 7 साल से इस होटल का संचालन हो रहा है। पहले भी इसी तरह की शिकायत पर दो बार इस होटल पर छापेमारी मारी हो चुकी है। पहली बार 2018 में हुई थी। इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल को 6 महीने के लिए सील कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद फिर से उसका संचालन शुरू हो गया।
दूसरी बार 2020 में छापेमारी हुई। जिसमें 5 लड़के और लड़कियों को पकड़ा गया था। इसके बाद भी कुछ समय के लिए होटल बंद रहा। लेकिन कुछ दिन बाद फिर से पहले की तरह चालू हो गया। हैरानी की बात ये है कि हर बार होटल संचालक फरार होने में सफल हो जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



