छपरा में चाकू गोदकर निजी शिक्षक की हत्या, गेहूं के खेत से शव बरामद

छपरा। छपरा-सोनपुर रेलखंड के डुमरी जुअरा हाल्ट से 300 मीटर पश्चिम डोरीगंज थाना क्षेत्र स्थित गेहूं के खेत में 50 वर्षीय प्राइवेट शिक्षक की दिन-दहाड़े चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दिया गया । मृतक की पहचान डोरीगंज थाना क्षेत्र के काजीपुर निवासी जयप्रकाश राय के रूप में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही अवतार नगर थानाध्यक्षा लक्ष्मी कुमारी,डोरीगंज थानाध्यक्ष सुरज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक जयप्रकाश राय डुमरी जुअरा हाल्ट के बगल स्थित एस जी एम पब्लिक स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। घर में मोटर खराब होने के कारण आज देर से विद्यालय के लिए घर से निकले थे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य सुमित कुमार ने बताया कि सुबह 9.52 में उनसे मोबाइल पर बात हुई थी। जब हम उनसे पूछे कि विद्यालय नहीं आना है क्या,तो वे बोले कि रास्ते में हैं विद्यालय आ रहे हैं। जब वे विद्यालय नहीं पहुंचे तो 10.28 में फोन किया तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था।
वहीं मृतक का साइकिल मानपुर डुमरी जुअरा हाल्ट जाने की रास्ते में सड़क किनारे ताला बंद करके खड़ा है। जबकि उनका शव वहां से लगभग 300 मीटर दक्षिण गेहूं के खेत में पड़ा था। हत्या बहुत ही वीभत्स रूप से किया गया है जिससे मृतक का अंतड़ी तक बाहर निकल गया था। शव के सिर ,पेट और आंख में चाकू गोदकर हत्या किया गया है। थानाध्यक्ष सुरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों एवं विद्यालय के शिक्षकों से बातचीत की जा रही है। हत्या के कारणों को लेकर सभी एंगल से जांच की जा रही है।
मृतक को दो पुत्री एवं एक पुत्र है जिसकी शादी हो चुकी है ।वे अध्यापन कार्य करके अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे । स्थानीय लोगो ने बताया कि वे शांत एवं मृदु भाषी व्यक्ति थे उनकी किसी से कैसी दुश्मनी हो सकती है ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 25, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में चोरी कांड में 17 वर्षों से फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी



