यूट्यूब पर टॉप 5 में ट्रेंड कर रहा है पवन सिंह का गाना आरा बलिया छपरा, महज दो दिन में मिले हैं 7 मिलियन व्यूज

भोजपुरी डेस्क। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर से पावर स्टार पवन सिंह की आंधी आई हुई है। उनका नया गाना “आरा बलिया छपरा” एक बार फिर से लाल घाघरा की तरह कई रिकॉर्ड ब्रेक करने की ओर अग्रसर है। यह गाना अभी यूट्यूब पर म्यूजिक सेक्शन में नंबर 3 पर ट्रेंड कर रही है। गाने को महज दो दिनों में 7 मिलियन से अधिक लोगों ने देख लिया है, जो साल 2024 में अब तक सबसे ज्यादा है। पवन सिंह का यह गाना कई रिकॉर्ड्स ब्रेक करने को आतुर है। लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं और इस गाने के व्यूज मीटर तेजी से भाग रहे हैं। पावर स्टार पवन सिंह में इस गाने के जरिए एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि पूरी इंडस्ट्री में उन्हें कोई आंख नहीं दिखा सकता वह जब भी आते हैं,
कोई ना कोई धमाका करते हैं और इस बार भी आरा बलिया छपरा के जरिए उन्होंने यूपी बिहार समेत तमाम भोजपुरी प्रेमियों को साथ लिया है। जिस वजह से उनके इस गाने का व्यूज रुकने का नाम ही नहीं ले रहा।
पवन सिंह का यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी पर रिलीज हुआ है। सारेगामा हम भोजपुरी के साथ पवन सिंह का रिश्ता बेहद खास रहा है। तभी जब इस चैनल से उनके गाने रिलीज होते हैं तो दर्शक उसे हाथों हाथ लेते हैं। पिछला गाना लाल घाघरा भी चार्टबस्टर साबित हुआ था। उसे गाने की गूंज आज भी भोजपुरी महफिलों में सुनाई देती है तो अब इस कड़ी में एक और गाना आरा बलिया छपरा रेडी है। पवन सिंह के प्रति लोगों की दीवानगी का आलम यह है कि इस गाने के रिलीज के तुरंत बाद ही यह वायरल होने लगा था और उम्मीद से ज्यादा वह 48 घंटे में 7 मिलियन व्यूज को पार करना दिखता है कि पवन सिंह और सारेगामा का कोलैबोरेशन कितना मजबूत और दमदार है।
सारेगामा हम भोजपुरी की पहचान नवाचार के लिए रही है। उन्होंने भोजपुरी म्यूजिक में कदम रखने के साथ ही गानों की विविधता और मेकिंग के क्षेत्र में नया अप्रोच लाया, जिसे दर्शकों ने सर आंखों पर रखा। यही वजह है कि इस बैनर से आने वाले गाने दर्शकों को बेहद पसंद भी आते हैं और जब ऐसे गानों में पावर स्टार पवन सिंह की आवाज का जादू चलता है तो व्यूज के नंबर भी झूमने लगते हैं। इसका जीता जागता उदाहरण पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में गया यह गाना आरा बलिया छपरा है। इस गाने में सारेगामा ने पवन सिंह के अपोजिट बबली गर्ल रितु सिंह को कास्ट किया है, जिनके साथ पवन सिंह की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आई है। गाने में पवन सिंह के साथ रितु सिंह ने भी खूब इंजॉय किया है और उनके एक्सप्रेशंस कमल के हैं जो दर्शकों के दिलों में उतर जा रहे हैं। ऐसे कई फैक्टर है जिसमें पावर स्टार पवन सिंह के इस गाने को एक नई ऊंचाई दी है और यह गाना आज तेजी से बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त करने की और अग्रसर है।
हम आपको बता दें कि पवन सिंह और अनुपमा यादव की आवाज में रिकॉर्ड गाना “आरा बलिया छपरा” का लिरिक्स विनय बिहारी ने बनाया था जबकि इस गाने के संगीतकार शुभम राज SBR हैं। इस गाना के वायरल होने में कुशल पीआर प्रबंधन का भी बराबर का योगदान है, जो रंजन सिन्हा कर रहे हैं। नेशनल वॉइस आरोही भारद्वाज का है जबकि निर्देशक और कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा है जिन्होंने इस गाने को खूबसूरती से पिरोया है। डीओपी योगेश सिंह और प्रोडक्शन आकाश विश्वकर्मा का है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







