परिवार के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं Tata Nexon की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, 24 kmpl माइलेज के साथ
परिवार के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं Tata Nexon की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, 24 kmpl माइलेज के साथ

परिवार के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं Tata Nexon की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, 24 kmpl माइलेज के साथ। अगर आप अपने परिवार के लिए एक बेहतरीन कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए टाटा नेक्सन एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है. टाटा नेक्सन कार तीन पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. इस कार में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन लगा मिलता है. जिससे यह 17 से 24 kmpl का माइलेज देती है. दिल्ली में इसकी ऑन-रोड कीमत 9 लाख 7 हजार रुपये से शुरू होती है. इस गाड़ी को खरीदने के लिए अगर आपके पास बजट नहीं है तो आप इसे लोन के जरिए भी खरीद सकते हैं. यहां हम आपको इसके फाइनेंस प्लान की डिटेल देने जा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Bajaj Freedom 125 बाइक: 102 km/kg माइलेज के साथ देश की पहली CNG बाइक Bajaj Freedom 125 लांच
Tata Nexon कार के फीचर्स
टाटा नेक्सॉन कार बेहतर सेफ्टी फीचर्स से लैस है. टाटा की इस गाड़ी को ग्लोबल NCAP से क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिल चुकी है. इस 5-सीटर कार में लोगों की सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम का फीचर भी शामिल है. इस गाड़ी में ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और रिवर्स पार्किंग कैमरा का फीचर भी मिलता है. इस कार में 26.03 सेंटीमीटर का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलैस चार्जिंग का फीचर भी शामिल है. टाटा नेक्सन में इलेक्ट्रिक सनरूफ लगा है.
Tata Nexon पावरट्रेन ऑप्शन और माइलेज
टाटा नेक्सन कार पेट्रोल, डीजल और सीएनजी तीनों पावरट्रेन के ऑप्शन के साथ आती है. टाटा की इस कार में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड रेवोट्रॉन इंजन लगा मिलता है. इस इंजन से 5,500 rpm पर 88.2 PS की पावर मिलती है और 1,750 से 4,000 rpm पर 170 Nm का टॉर्क जनरेट होता है. माइलेज की अगर बात करें तो यह कार टाटा नेक्सन 17 से 24 kmpl का माइलेज देती है. परिवार के लिए 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट पर लाएं Tata Nexon की 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार, 24 kmpl माइलेज के साथ।
Tata Nexon कार की कीमत और फाइनेंस प्लान
कीमत की अगर बात करें तो Tata Nexon कार की दिल्ली में ऑन-रोड कीमत 9 लाख 7 हजार रुपये से शुरू होती है. अगर आप इसे 1 लाख रुपये की डाउन पेमेंट देकर खरीदते हैं तो बाकी का अमाउंट आपको लोन पर मिल जाएगा. इसके लिए आपको 8.07 लाख रुपये का लोन लेना होगा. अगर आप यह लोन 9.8 फीसदी की ब्याज दर से लेते हैं तो आपको 3 साल तक हर महीने 25,972 हजार रुपये की EMI देनी होगी. अगर आप डाउन पेमेंट ज्यादा करते हैं तो आपको बैंक को कम ब्याज देना होगा. लोन और ब्याज दर अलग-अलग बैंक और आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है.
Author Profile
Latest entries
TechnologyNovember 5, 2025Realme New Look 5G Smartphone: 200MP कैमरा क्वालिटी और100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाला Realme का चकाचक 5G स्मार्टफोन लॉन्च
TechnologyNovember 5, 2025256GB स्टोरेज के साथ मार्केट में धूम मचाने आया 8GB रैम और बड़ी बैटरी वाला Realme Narzo 80 Lite 5G का दमदार फ़ोन
AutoNovember 5, 2025Hero Glamour Xtec 2025: दमदार लुक और जबरदस्त पावर के साथ मिडिल क्लॉस के बजट में आयी Hero Glamour की बाइक, माइलेज 72KMPL की
AutoNovember 5, 2025Ertiga का गुरुर तोड़ देंगी New Renault Duster की प्रीमियम कार, दमदार इंजन के साथ कम बजट में देगी रॉयल फीलिंग







