गर्मियों में मुसाफिरों को राहत: छपरा-बलिया होकर ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर तक दौड़ेगी समर स्पेशल एक्सप्रेस

छपरा। गर्मियों में यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक बड़ी राहत की घोषणा की है। योग नगरी ऋषिकेश और मुजफ्फरपुर के बीच चलने वाली आरक्षित विशेष गाड़ी (संख्या 04302/04301) का परिचालन शुरू किया जा रहा है। यह ट्रेन वाराणसी, बलिया और छपरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होकर गुजरेगी।
रेलवे के अनुसार, यह विशेष ट्रेन ऋषिकेश से 22 अप्रैल से 15 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार को तथा मुजफ्फरपुर से 23 अप्रैल से 16 जुलाई 2025 तक हर बुधवार को कुल 13 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
ऋषिकेश से मुजफ्फरपुर तक चलेगी आरक्षित स्पेशल ट्रेन
04302 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर आरक्षित विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 15 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक मंगलवार को योग नगरी ऋषिकेश से 15.20 बजे प्रस्थान कर हरिद्वार से 16.15 बजे, मुरादाबाद से 19.25 बजे, बरेली से 20.48 बजे, शाहजहाँपुर से 22.04 बजे, दूसरे दिन लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 00.40 बजे, सुल्तानपुर से 02.45 बजे, वाराणसी जं. से 05.25 बजे, बलिया से 07.55 बजे, सुरेमनपुर से 08.35 बजे, छपरा से 09.45 बजे तथा हाजीपुर से 11.10 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 13.00 बजे पहुँचेगी।
योग नगरी ऋषिकेश का दर्शन करना होगा आसान
वापसी यात्रा में, 04301 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश आरक्षित विशेष गाड़ी 23 अप्रैल से 16 जुलाई, 2025 तक प्रत्येक बुधवार को मुजफ्फरपुर से 15.00 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 16.00 बजे, छपरा से 18.30 बजे, सुरेमनपुर से 19.15 बजे, बलिया से 20.00 बजे, वाराणसी जं. से 23.00 बजे, दूसरे दिन सुल्तानपुर से 01.25 बजे, लखनऊ (उत्तर रेलवे) से 03.55 बजे, शाहजहाँपुर से 06.35 बजे, बरेली से 07.40 बजे, मुरादाबाद से 09.33 बजे तथा हरिद्वार से 12.50 बजे छूटकर योग नगरी ऋषिकेश 14.20 बजे पहुँचेगी।
18 कोच लगाये जायेंगे
इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



