JD Central High School: नन्हें हाथों की कलाकारी में झलकी प्रेम की डोर, जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में राखी महोत्सव
जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में राखी मेकिंग व महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन

छपरा। शहर के भिखारी चौक, बड़ा तेलपा स्थित कुशवाहा कॉम्प्लेक्स में संचालित जेडी सेंट्रल हाई स्कूल में रक्षाबंधन पर्व के राखी मेकिंग और महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मुख्य प्रबंधक दीपिका और विद्यालय के निदेशक धमेंद्र कुमार राय ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर दीपिका ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम न केवल बच्चों में सांस्कृतिक मूल्यों को संजोते हैं, बल्कि उनकी सृजनात्मक क्षमता को भी निखारते हैं। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर ग्रुप के प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और कला का शानदार प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक धमेंद्र कुमार राय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, आपसी प्रेम, विश्वास और एक-दूसरे की सुरक्षा का संकल्प है।
प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में अंकिता, किन्जल, चाहत, अंशु और सीनियर ग्रुप में आंचल, दिव्या, अन्नया, श्वेता, तान्या ने अपनी कला का बेहतर प्रदर्शन किया। विद्यालय के निदेशक के द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



