अब पशुओं का इलाज होगा हाईटेक, पशु चिकित्सालयों में लगेंगी एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड मशीनें
अब दूरदराज के इलाकों में भी आधुनिक मशीनों से पशुओं को मिलेगा बेहतर इलाज

X-rays and ultrasound at the veterinary clinic: अब राज्य सरकार पशु स्वास्थ्य सेवाओं को हाईटेक बनाने जा रही है। इसके लिए बिहार बजट 2026-27 में पशु चिकित्सालयों में एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाए जाने की घोषणा की गई है।
इससे राज्य में पशु स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। पहले जहां अनुमान के आधार पर पशुओं का इलाज किया जाता था, अब उन्हें सटीक इलाज की सुविधा मिलने लगेगी, जिसका लाभ अंततः राज्य के पशुपालकों को मिलेगा।
पशु रोगों के निदान के लिए अनुमंडल स्तरीय पशु चिकित्सालयों में डिजिटल एक्स-रे प्रणाली की योजना चलाई जाएगी। वहीं, 24×7 पशु चिकित्सा सेवा सुविधा उपलब्ध कराने वाले पशु चिकित्सालयों में पशुओं की गर्भ जांच और रोगों के सही एवं त्वरित निदान के लिए अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की जाएंगी।
एक कॉल पर मिल रही पशु चिकित्सा
बिहार सरकार ने एम्बुलेटरी वैन और मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट की शुरुआत की है, जिससे पशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं मिल रही हैं। पशुपालकों के लिए टोल-फ्री नंबर 1962 जारी किया गया है, जिस पर वे फोन कर पशु चिकित्सक को घर बुला सकते हैं।
मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट जीपीएस सुविधा युक्त वाहन है। इसमें पशु चिकित्सा एवं लघु सर्जरी, पशुओं के इलाज के लिए आवश्यक दवाएं, कृत्रिम गर्भाधान आदि की सुविधा उपलब्ध है। राज्य सरकार ने पशु चिकित्सा सेवाओं के बुनियादी ढांचे में तेजी से सुधार किया है।
अब सभी जिला मुख्यालयों में स्थित पशु चिकित्सालयों में 24×7 चिकित्सा सुविधा शुरू की गई है। वर्ष 2005 से पहले जहां पशु चिकित्सा सुविधाएं बेहद सीमित थीं और ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी भारी कमी थी, वहीं 58 एम्बुलेटरी वैन और 534 मोबाइल पशु चिकित्सा यूनिट शुरू होने के बाद अब गांव-गांव में पशुपालकों के द्वार तक पशु चिकित्सा सुविधा मिलने लगी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



