
छपरा। अपराध और अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। जिले में सक्रिय शराब माफियाओं और कुख्यात अपराधियों की अब खैर नहीं है। सारण पुलिस ने ऐसे 22 अपराधियों और शराब तस्करों की पहचान कर ली है, जिनकी अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
22 अपराधियों और शराब मफियाओं की सूची तैयार
सारण पुलिस ने जिले के 22 ऐसे अपराधियों और शराब मफियाओं की सूची तैयार की है जिनकी संपत्ति जब्त की जायेगी। सारण के ग्रामीण एसपी (Rural SP, IPS) शिखर चौधरी ने बताया कि जिले के अलग-अगल क्षेत्र के 22 से अधिक अपराधी और शराब माफियाओं को चिन्हित किया गया। जिनकी संपत्ति जब्त की जायेगी। उन्होने बताया कि इनमें से 6 अपराधियों के विरुद्ध संपत्ति जब्ती का प्रस्ताव न्यायालय में समर्पित किया जा चुका है, जबकि दो के विरुद्ध न्यायालय से जब्ती के लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें:Chhapra News: आर्केस्ट्रा डांस के दौरान हथियार लहराने वाले दो युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार |
बीएनएसएस की धारा 107 के तहत कार्रवाई
यह कार्रवाई धारा 107 बीएनएसएस के तहत की जा रही है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इन सभी आरोपितों ने आपराधिक गतिविधियों और शराब तस्करी के जरिये अवैध संपत्ति अर्जित की है, जिसे अब कानून के तहत जब्त किया जाएगा। शेष मामलों में जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय में आवेदन दाखिल किया जाएगा। पुलिस द्वारा चिन्हित अपराधियों से उनकी संपत्तियों का ब्यौरा मांगा गया है और आय के स्रोतों की जांच की जा रही है। जो संपत्ति उनकी वैध आय से मेल नहीं खा रही है, उसे जब्त करने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।
ये भी पढ़ें:छपरा में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस बस स्टैंड के निर्माण की प्रक्रिया शुरू, 19.72 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक टर्मिनल |
शराबबंदी को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम
बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है, लेकिन इसके बावजूद शराब की तस्करी की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में अपराधियों की संपत्ति जब्त करना एक मजबूत संदेश है कि अवैध गतिविधियों से कमाई गई दौलत भी सुरक्षित नहीं है।
Sariya-Cement Rate: औंधे मुंह गिरा सरिये का दाम, घर बनाने का यही सही मौका, जाने लेटेस्ट रेट
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



