World Environment Day: एक छोटा-सा पौधा भविष्य में न सिर्फ छांव देगा बल्कि ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा: डॉ. अनिल
पेड़ लगाकर भूल जाना हमारी सबसे बड़ी भूल है

छपरा । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर संजीवनी नर्सिंग होम एवं मैटरनिटी सेंटर के संस्थापक डॉ. अनिल कुमार ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर समाज को एक जागरूक और प्रेरणादायक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन देने जैसा कार्य है।
पेड़ लगाकर भूल जाना हमारी सबसे बड़ी भूल है
डॉ. कुमार ने कहा, “धरती मां को बचाना है तो पेड़ लगाने होंगे। लेकिन पेड़ लगाकर भूल जाना हमारी सबसे बड़ी भूल है। जिस तरह एक मां अपने बच्चे को सहेजती है, उसी तरह पौधों को भी देखभाल की जरूरत होती है।” उन्होंने हर नागरिक से अपील की कि कम से कम एक पौधा लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।
लघु उद्यमी योजना के तहत स्वरोजगार के लिए मिलेगा 2 लाख तक की आर्थिक मदद
स्वच्छ हवा और जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा
उन्होंने आगे कहा कि एक छोटा सा पौधा भविष्य में न सिर्फ छांव देगा बल्कि स्वच्छ हवा और जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी प्रदान करेगा। डॉ. कुमार ने पर्यावरण प्रदूषण को देश की बड़ी चुनौती बताते हुए इसे हर नागरिक की व्यक्तिगत जिम्मेदारी से जोड़ने की आवश्यकता बताई।
pm surya ghar yojana: अपने घर के छतों पर लगवाएं सौर उर्जा, पाएं 78 हजार तक की सब्सिडी
विश्व पर्यावरण दिवस पर डॉ. कुमार का यह संकल्प “प्रदूषण मुक्त भारत” के सपने की ओर एक सार्थक कदम माना जा रहा है। उनका यह संदेश विशेषकर युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक और सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



