Astronomy Lab: प्राइवेट स्कूलों पर भारी पड़ा छपरा का ये सरकारी स्कूल, एस्ट्रोनॉमी लैब हुआ स्थापित
अब सरकारी स्कूल में बनेंगे वैज्ञानिक

छपरा। शहर के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई और अभिनव पहल देखने को मिली है। यहाँ विकसित अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया और इसके संचालन, उपयोग एवं भविष्य की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। यह लैब छात्राओं को अंतरिक्ष विज्ञान की व्यावहारिक और रोचक जानकारी देने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
खगोल विज्ञान की गहराई से समझ विकसित करेंगे बच्चें
जिलाधिकारी ने बताया कि इस एस्ट्रोनॉमी लैब को इसरो (ISRO) से मान्यता प्राप्त एजेंसी द्वारा स्थापित किया गया है। उन्होंने संबंधित एजेंसी को निर्देश दिया कि छात्रों के लिए एक सुव्यवस्थित और प्रभावी करिकुलम तैयार किया जाए, ताकि वे खगोल विज्ञान की गहराई से समझ विकसित कर सकें।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने विद्यालय के शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने निर्देश दिया कि शिक्षकों को आवश्यक तकनीकी प्रशिक्षण दिया जाए, ताकि वे इस लैब का बेहतर संचालन कर सकें। साथ ही, छात्र-छात्राओं के लिए लैब में शैक्षणिक परिभ्रमण हेतु एक रोस्टर तैयार करने को कहा गया, जिससे सभी विद्यार्थियों को समान रूप से इसका लाभ मिल सके।
स्टार गेजिंग क्लब और मून गेजिंग क्लब के गठन
इस पहल को और रोचक बनाने के लिए जिलाधिकारी ने स्टार गेजिंग क्लब और मून गेजिंग क्लब के गठन का निर्देश दिया। उन्होंने टेलिस्कोप के माध्यम से तारों और चाँद के अवलोकन के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा नियमित गेजिंग गतिविधियों को शुरू करने की भी बात कही। इससे छात्रों को किताबों से बाहर निकलकर वास्तविक आकाशीय पिंडों को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
गौरतलब है कि 07 अप्रैल को इस अत्याधुनिक एस्ट्रोनॉमी लैब का उद्घाटन सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी और महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया था। इस लैब का विकास जिलाधिकारी की पहल पर “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” योजना और विद्यालय कोष की निधि से किया गया है।
अनुमंडल स्तर पर भी स्थापित होगा आधुनिक लैब
जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इसी मॉडल को आगे बढ़ाते हुए मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडल में भी जल्द ही रोबोटिक्स लैब और एआई लैब स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है।
यह एस्ट्रोनॉमी लैब न केवल छात्राओं के लिए ज्ञान का नया द्वार खोलेगी, बल्कि उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी करेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







