छपरा
छपरा के युवक की लुधियाना में ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में छाया मातम

छपरा। जिले के मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव के युवक की लुधियाना में ड्यूटी जाने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृतक मशरक थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी बिदा राय का 28 वर्षीय पुत्र सरोज कुमार यादव हैं। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया। मृतक लुधियाना में ही परिवार के साथ रहकर होटल में मैनेजर के पद पर काम करता हैं वहीं पर ड्यूटी पर जाने के दौरान रेलवे फाटक के पास कटे हालत में पाया गया।
मौके पर पहुंची रेल जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही कराते हुए परिजनों को सौंप दिया। मृतक दो भाईयों में बड़ा था जो बीते सप्ताह ही पहले गांव से लुधियाना गया था। घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में मातम छा गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



