
छपरा। छपरा में चलती ट्रेन में यात्री से लूटपाट के दौरान बदमाशों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना छपरा कचहरी और छपरा जंक्शन के बीच की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि छपरा शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के करिंगा गांव निवासी 60 वर्षीय प्रोफेसर हरे राम सिंह अंतोदय एक्सप्रेस ट्रेन से छपरा से हाजीपुर जा रहे थे इस बोगी में एक व्यक्ति उनके साथ सवार हो गया।
2 बजकर 21 मिनट पर छपरा जंक्शन से जैसे ही ट्रेन खुली अपराधी के द्वारा उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया जब वह मोबाइल नहीं दिए तो अपराधी में चाकू मारकर घायल कर दिया।
छपरा कचहरी स्टेशन के समीप ट्रेन की गति धीमी होने पर या अपराधी उतारकर फरार हो गया। 4 बजकर 10 मिनट पर जब ट्रेन सोनपुर स्टेशन पर पहुंची आफ तथा जीआरपी के पुलिस कर्मियों के द्वारा प्लेटफार्म पर ही कार्यरत चिकित्सा शिविर में प्रारंभिक इलाज कराया गया प्रारंभिक इलाज के बाद जीआरपी पुलिस के द्वारा सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्थिति सामान्य बताई जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



