छपरा में आपसी विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, मौके पर पहुंची FSL की टीम

छपरा : सारण जिले के गरखा थाना क्षेत्र के रामपुर बथनी टोला में आपसी विवाद के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अनिल राय, पिता स्व. भिखर राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही गरखा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार, अनिल राय की हत्या पिन्टु कुमार राय, पिता जोगिन्दर राय द्वारा की गई है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेज दिया है। वहीं, घटनास्थल पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) की टीम द्वारा भी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपी पिन्टु कुमार राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच पुरानी रंजिश थी, जो इस हिंसक घटना का कारण बनी।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गांव में घटना के बाद तनाव का माहौल है, हालांकि स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



