बिहार में अब जमीन के बाद लोगों का भी होगा रजिस्ट्री, जानिए क्या है नियम

बिहार डेस्क। अगर आप बिहार के रहने वाले हैं तो यह खबर जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। अभी तक आपने सुना होगा कि जमीन की रजिस्ट्री होती है, लेकिन अब बिहार से लोगों का भी रजिस्ट्री करायेगी इसको लेकर योजना बनायी गयी है। बिहार सरकार द्धारा हर सरकारी व जन–कल्याणकारी योजना का लाभ जन – जन तक पहुंचाने के लिए ” बिहार सोशल रजिस्ट्री योजना ” को लागू करने वाली है जिसके लिए नीतिश कैबिनेट ने अपनी मंजूरी भी दे दी है जिसको लेकर हमने रिपोर्ट तैयार किया है ।
हाई लाईट्स
· Bihar Social Registry Scheme को नीतिश कैबिनेट मे मंजूरी दे दी है,
- योजना के तहत सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने वाले प्रत्येक लाभार्थी को एक ही मंच पर लाया जायेगा
- राज्य की सभी सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर प्रदान किया जायेगा ताकि समाज के सभी वर्गो का एक समान विकास सुनिश्चित हो।
क्या है Bihar Social Registry Scheme :
बिहार सरकार द्धारा राज्य स्तर पर Bihar Social Registry Scheme को लागू किया जायेगा जिसके तहत ना केवल अब लोगों की रजिस्ट्री की जायेगी बल्कि हर परिवार व उसके सदस्यो को यूनिक नंबर / Unique Number प्रदान किया जायेगा और इसी यूनिक नंबर की मदद से राज्य के सभी परिवार व परिवार के सदस्य सभी जन कल्याणकारी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर पायेगें और अपना सतत विकास सुनिश्चित कर पायेगें।
योजना से क्या होगी लाभ:
- योजना के तहतआम नागरिको को ” परिवार आधारित रजिस्टर ” तैयार किया जायेगा
- राज्य के प्रत्येक परिवार व परिवार के सदस्य को यूनिक नंबर दिया जायेगा ताकि वे हर सरकारी योजना का लाभ प्राप्त कर सकें
- लोगो को एकीकृत पोर्टल से” लोक सेवाओं ” को प्रदान करने के लक्ष्य से ” यूनिफाईड सर्विस डिलीवरी प्लेटफॉर्म बिहार वन ” तैयार किया जायेगा
- आम नागरिको के लिए राज्य सरकार द्धारादी जाने वाली सेवाओं व योजनाओं की पात्रता को एक ही डैशबोर्ड पर उपलब्ध किया जायेगा
- ” बिहार वन पोर्टल ” के माध्यम से आम नागरिको को ” सिंगल साउन ऑन एंव सिंगल विंडो ” के माध्यम से आवेदन करने मे सुविधा मिलेगी और
किसी भी योजना का लाभ पाने के लिए हर बार दस्तावेज को जमा नहीं करना पड़ेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



