VIP स्कूल के छात्रा तन्वी मिश्रा बनी जिला टॉपर, लगातार दूसरी बार CBSE में जिला टॉपर देने का गौरव हासिल

छपरा। विगत 8 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने वाला सारण जिले के छपरा का शैक्षिक संस्थान “विवेकानंद इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल”, मुकरेड़ा, छपरा की नियमित डे-बोर्डिंग छात्रा तानवी मिश्रा ने दसवी बोर्ड परीक्षा में 97% अंक के साथ उतीर्णता हासिल कर पूरे सारण जिला में परचम लहराते हुए विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल कायम कर दिया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि विवेकानन्द इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, मुकरेड़ा छपरा के दर्जनों विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय की खुशियों में चार चांद लगा दिया है।
शुक्रवार की शाम जैसे ही इन सभी विद्यार्थीयों के परीक्षा परिणाम की सूचना प्राप्त हुई, वैसे ही समस्त विद्यालय जश्न में तब्दील हो गया। उतीर्ण छात्रा तन्वी विद्यालय के दूसरे सत्र से ही विद्यालय में नियमित रूप से अध्ययन कर रही थी, जहाँ उसे डे-बोर्डिंग की सुविधायें भी प्रदान की जा रही थी। तन्वी विद्यालय से जुड़े हर एक छोटे-बड़े प्रतियोगिता में नियमित रूप से बढ़-चढ़ कर योगदान देती थी तथा उसके अभिभावक भी विद्यालय में आयोजित होने वाले प्रत्येक पीटीएम में उपस्थित होकर शिक्षकों के साथ समन्वयता बनाये रखते थे।
तानवी ने परिश्रम के आगे कभी हार नही मानी और आज इसी का परिणाम है कि वह जिला स्तर पर उच्च श्रेणी के अंक प्राप्त कर सभी को गौरवान्वित कर रही है। इस खुशी के मौके पर रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह विद्यालय निदेशक डॉ० राहुल राज ने तन्वी मिश्रा और अन्य सभी उतीर्ण विद्यार्थी को मेंडल, प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर उसे सम्मानित किया और उसका उत्साहवर्धन किया और कहा कि ये लगातार दूसरा सत्र है जो हमारा विद्यालय जिला टॉपर दे रहा है। तन्वी ने इस मुकाम को हासिल कर पूरे जिले में अपने विद्यालय सहित शिक्षकों और अभिभावकों का भी नाम रौशन किया है। निदेशक का उद्देश्य रहा है कि समाज के सभी वर्ग के अंतिम व्यक्ति तक सुदृढ़ शिक्षा का दीप पहुँचे और वे समाज को बेहतर बना सके। इसलिए अभिभावक चाहे किसी भी वर्ग के हो वे मात्र 20 से 25 ₹ प्रतिदिन के आसान खर्च में हमारे विद्यालय के माध्यम से समुचित तकनीकी सुविधा के साथ अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दे सकते हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं, जिसकी जीती जागती मिशाल है।
तन्वी ,और तो और प्रति वर्ष नामांकन शुल्क भी नही लगता है इसका मतलब सोने पे सुहागा। निदेशक का कहना है कि आज कल प्रतियोगिता का दौर है इसलिए बच्चों के साथ उनके अभिभावकों को भी उनकी शिक्षा के प्रति जागृत होने की जरूरत है क्योंकि शिक्षक और अभिभावक का साथ ही बच्चे को पूर्णतः विकास की ओर अग्रसर करता है। पूरे विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल कायम है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 27, 2026सारण में मछलियों के मातृत्व काल की सुरक्षा के लिए प्रशासन सख्त, 15 अगस्त तक शिकारमाही पर रोक
बिहारJune 27, 2026बिहार में मात्र 1 रूपये में 40 एकड़ जमीन देगी सरकार, निवेशकों के लिए खुला खजाना
नौकरीJune 27, 2026Bihar Fishery Assistant Recruitment: बिहार में मछली उत्पादन बढ़ाने की बड़ी तैयारी, 2,000 पंचायतों में तैनात होंगे मत्स्य सहायक
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच







