खेसारी लाल यादव के भोजपुरी फिल्म “नास्तिक” की शूटिंग शुरू

भोजपुरी डेस्क। एसआर के म्यूजिक प्रस्तुत फिल्म “रंग दे बसंती” के बाद एक बार फिर से सुपर स्टार खेसारीलाल यादव, निर्माता रौशन सिंह और निर्देशक प्रेमांशु सिंह साथ नजर आने वाले हैं. यानी इस तिकड़ी ने नयी फिल्म की शूटिंग भव्य मुहूर्त के साथ शुरू कर दी है. फिल्म का नाम “नास्तिक” है और इसमें खेसारीलाल यादव मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में खेसारीलाल यादव के अपोजिट बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना खान को भी साईन किया गया है. वहीं, इस फिल्म को लेकर निर्माता रौशन सिंह ने बताया कि यह फिल्म भी ख़ास है. फिल्म “नास्तिक” की कहानी अद्भुत है.
उन्होंने कहा कि “नास्तिक” की कहानी अभी रिविल करना सही नहीं होगा. लेकिन इतना जरुर कहूंगा कि यह फिल्म साल 2024 की अच्छी फिल्मों में एक होगी. फिल्म को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि एस आर के म्यूजिक प्रा लि की टीम शानदार है और उनकी फ़िल्में करने में हमें बेहद मजा भी आता है. अभी हाल ही में हमने इस बैनर के साथ एक फिल्म “रंग दे बसंती” बनायी है और अब दूसरी की शूटिंग शुरू कर दी है. इस फिल्म का कांसेप्ट अलग है.
रौशन सिंह ऐसे निर्माता है जो दर्शकों के मिजाज को भांपते हुए हेल्दी मनोरंजन वाली फिल्म का निर्माण करते हैं. उन्होंने कहा कि उनकी इस फिल्म को लेकर हम सभी उत्साहित हैं. वहीँ, निर्देशक प्रेमांशु सिंह ने कहा कि यह फिल्म भी तकनीकी रूप से समृद्ध होगी. चाहे साउंड हो या सिनेमाटोग्राफी हो या गीत – संगीत हो. हर मामले में यह फिल्म नये अंदाज में होगी. फिलहाल हमलोग इस फिल्म की शूटिंग पर फोकस कर रहे हैं.
आपको बता दें कि एस आर के म्यूजिक के बैनर तले फ़िल्म “नास्तिक” के निर्माता रौशन सिंह और सह निर्माती शर्मिला आर सिंह हैं. निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं. फिल्म की कहानी नवीन झा ने लिखी है. फिल्म में खेसारी लाल यादव और डायना खान के साथ समर्थ चतुर्वेदी, सोनू पांडेय, श्रद्धा नवल, विनोद मिश्रा हैं और पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 19, 2026Rojagar Mela Chhapra: छपरा में 10वीं-आईटीआई पास युवाओं के लिए मौका, 83 पदों पर होगी भर्ती, सैलरी 25 से 30 हजार रूपये
छपराApril 19, 2026Solar Loan Mela: छपरा में लगेगा सोलर लोन मेला, अब हर घर का बिजली बिल होगा शून्य
बिहारApril 19, 2026मनरेगा मजदूरों के लिए डिप्टी सीएम की बड़ी मांग, बिहार ने मांगा बराबरी का हक
क्राइमApril 18, 2026Crime News: सारण में 10 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार







