सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की फिल्म “प्रेम की पुजारन”, वेलेंटाइन वीक पर होगा रिलीज
भोजपुरी डेस्क: भोजपुरी सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह की फिल्म “प्रेम की पुजारन” अब रिलीज को तैयार है. यह फिल्म इसी साल फरवरी के महीने में वेलेंटाइन वीक में रिलीज होने वाली है जिसका निर्माण समरशी फिल्म्स मीडिया एंटरटेनमेंट प्रा. लि. के बैनर से किया गया है. यह फिल्म गाँव की कहानी पर आधारित है और इसमें खेसारीलाल यादव यामिनी सिंह और रक्षा गुप्ता के साथ रोमांस करते नज़र आने वाले हैं. फिल्म के निर्माता समर राज हैं और फिल्म के निर्देशक पंकज सिन्हा हैं. फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी गयी है, जो वेलेंटाइन वीक में 9 फरवरी है. 9 फरवरी को यह फिल्म पूरी भव्यता के साथ रिलीज होगी. इसकी तैयारी भी शुरू कर दी गयी है. इसकी जानकारी फिल्म के निर्माता समर राज ने दी.
वहीं, सुपर स्टार खेसारीलाल यादव ने कहा कि फिल्म “प्रेम की पुजारन” एक लाजवाब प्रेम कहानी है. यह फिल्म वेलेंटाइन के लिए युवाओं को ख़ास तोहफा होगा. खेसारीलाल यादव ने कहा कि प्रेम की अनुभूति अपने आप में अनूठी होती है. इस फिल्म में इसका एक नया एहसास देखने को मिलेगा. यह फिल्म पूरी तरह से कमर्शियल है और इसमें एक रोमांचकारी जर्नी देखने को मिलेगी. मैंने इस फिल्म में खूब मेहनत की है. यह फिल्म दर्शकों को भी खूब पसंद आयेगी. इसके गाने एक से बढ़ कर एक है. मैं आग्रह करूंगा कि सभी दर्शक अपने परिजनों के साथ यह फिल्म देखें. और अपना प्यार और स्नेह दें.
आपको बता दें कि फिल्म “प्रेम की पुजारन” के निर्माता समर राज और निर्देशक पकंज सिन्हा हैं. गीतकार – संगीतकार कृष्णा बेदर्दी हैं. कथा, पटकथा और संवाद मनोज के कुशवाहा हैं. फिल्म में खेसारी लाल यादव, यामिनी सिंह, रक्षा गुप्ता,एम एम ऋषि, दीपक सिन्हा, विनोद मिश्रा, अजय सिन्हा मिंटो, महेश आचार्य, पप्पू यादव और रिंकू यादव मुख्य भूमिका में हैं. डी ओ पी आर आर प्रिंस हैं. पी आर ओ रंजन सिन्हा हैं. नृत्य कानू मुखर्जी, रामदेवन, मारधाड़ दिलीप यादव और वेशभूषा विद्या – विष्णु हैं.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



