छपरा

सारण में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान: अब घर बैठे करें आवेदन, सुविधा हुई डिजिटल

ऑनलाइन-ऑफलाइन दोनों विकल्प शुरू

छपरा: सारण जिले में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन को बढ़ावा देने और उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए जिला प्रशासन ने आवेदन और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया को सरल बना दिया है। अब लोग आसानी से घर बैठे ऑनलाइन या नजदीकी कार्यालय में जाकर PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रशासन ने अधिक से अधिक लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

ऐसे करें PNG कनेक्शन के लिए आवेदन

1. ऑफलाइन माध्यम:
उपभोक्ता सीधे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGD) के कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए निर्धारित कार्यालय उपलब्ध है।

  • IOCL (CGD ऑफिस), जेपी बिल्डिंग, तीसरी मंजिल, आरडीएस पब्लिक स्कूल, दहियावा टोला, जगदम कॉलेज के पास, छपरा (841301)
  • एरिया इमरजेंसी ऑफिस: IOCL AEO ऑफिस, ग्राउंड फ्लोर, प्रभुनाथनगर, छपरा

2. ऑनलाइन माध्यम:
अब उपभोक्ता घर बैठे ही नए PNG कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए इंडियन ऑयल के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवश्यक जानकारी भरनी होगी।

लिंक- https://cx.indianoilcgd.com/portal/service_request_new.aspx

बिल भुगतान भी हुआ आसान

PNG गैस उपभोक्ता अब अपना बिल भी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से जमा कर सकते हैं। इससे समय की बचत होगी और लंबी कतारों से भी छुटकारा मिलेगा।

लिंक- https://cx.indianoilcgd.com/portal/Pay_bill.aspx⁠

शिकायत के लिए हेल्पलाइन

किसी भी प्रकार की समस्या या गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायत के लिए उपभोक्ता एरिया इमरजेंसी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:

  • 9264292206
  • 18001807788

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे PNG कनेक्शन अपनाकर सुरक्षित और सुविधाजनक गैस सेवा का लाभ उठाएं। साथ ही, किसी भी समस्या के समाधान के लिए निर्धारित माध्यमों का ही उपयोग करें, ताकि जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुचारू और मजबूत बनाया जा सके।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button