Railway News: लंबी दूरी के यात्रियों के लिए खुशखबरी, बनारस–रामेश्वरम् ट्रेन में बढ़ी AC बोगी की संख्या
22 आधुनिक एलएचबी कोच के साथ दौड़ेगी ट्रेन

रेलवे डेस्क। त्योहारों और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में रेलवे प्रशासन ने अहम कदम उठाया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 22536/22535 बनारस–रामेश्वरम्–बनारस एक्सप्रेस में स्थायी रूप से एक वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) और एक वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1AC) का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।
नई संरचना कब से लागू होगी
रेलवे के अनुसार यह संशोधित संरचना 31 अगस्त 2025 से बनारस से और 03 सितम्बर 2025 से रामेश्वरम् से लागू होगी। इसके बाद यह ट्रेन कुल 22 आधुनिक एलएचबी कोच के साथ चलेगी।
संशोधित कोच संरचना
- जनरेटर सह लगेजयान (EOG) – 01
- एल.एस.आर.डी. (Luggage-cum-Second Class cum Disabled Friendly Coach) – 01
- साधारण द्वितीय श्रेणी (General Second Class) – 04
- शयनयान (Sleeper Class) – 05
- वातानुकूलित इकोनॉमी तृतीय श्रेणी (3E) – 02
- वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3AC) – 06
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (2AC) – 02
- वातानुकूलित प्रथम श्रेणी (1AC) – 01
इस प्रकार यात्रियों को अब लंबी दूरी की इस विशेष ट्रेन में बेहतर और अधिक आरामदायक यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को होगा लाभ
रेलवे प्रशासन का मानना है कि अतिरिक्त एसी कोच जोड़े जाने से यात्रियों को गर्मी के मौसम और लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी। साथ ही बढ़ती भीड़ को देखते हुए अधिक सीट उपलब्ध हो सकेंगी। रामेश्वरम् जैसी धार्मिक नगरी और बनारस जैसे बड़े जंक्शन के बीच चलने वाली इस ट्रेन में प्रतिवर्ष हजारों यात्री सफर करते हैं।
रेलवे ने कहा है कि आधुनिक एलएचबी कोचों के उपयोग से सुरक्षा और आराम दोनों में इजाफा होगा। यह कोच तेज गति, बेहतर सस्पेंशन और उन्नत ब्रेकिंग सिस्टम से लैस होते हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



