अब TVS भी लंच करेगा CNG से चलने वाली Jupiter 125, बाजाज Freedom को देगी टक्कर

ऑटोमोबाइल डेस्क। अगर आप बाइक के शौकीन है और सीएनजी से चलने वाली बाइक लेने का प्लान बना रहें है तो आपके लिए खुशखबरी है। बाजाज के बाद अब टीवीएस भी सीएनजी बाइक लंच करने जा रहा है। बजाज ने हाल ही में दुनिया की सबसे पहली सीएनजी बाइक Freedom 125 CNG को लॉन्च किया है.
इससे टक्कर लेने के लिए टीवीएस मोटर दुनिया का सबसे पहला सीएनजी स्कूटर पेश करने की तैयारी कर रही है. टीवीएस ने सीएनजी गैस के साथ काम करने वाला इंजन बना लिया है. बजाज की सीएनजी बाइक आने के बाद भरोसा बढ़ा है कि टू-व्हीलर को भी सीएनजी से चलाया जा सकता है. अब टीवीएस भी उसी नक्शेकदम पर चलते हुए Jupiter 125 को सीएनजी अवतार में लॉन्च करेगी.
इस परियोजना को U740 के नाम से जाना जाता है, जिसमें 125cc CNG स्कूटर विकसित करना शामिल है. इसी के तहत जुपिटर का सीएनजी वेरिएंट बनाया जा रहा है.कंपनी की योजना हर महीने अपने गैस-आधारित स्कूटरों की लगभग 1,000 इकाइयां बेचने की है.
यह कदम TVS की स्वच्छ विकल्प प्रदान करने और अपने कार्बन फूटप्रिंट को कम करने की व्यापक रणनीति है. TVS के प्रवक्ता ने कहा “सभी प्रौद्योगिकी विकल्प (CNG, EV, बहु-ईंधन,आदि) बहुत ही रोमांचक हैं, और हम इसमें रुचि रखते हैं. लेकिन जैसा कि पिछले निवेशक कॉल में बताया गया था, इस साल हमारी योजना एक और इलेक्ट्रिक वाहन, एक ICE वाहन और एक E3W वाहन लॉन्च करने की है.”
बजाज फ्रीडम 125 में 2 किलो सीएनजी और 2 लीटर पेट्रोल का टैंक दिया गया है. कंपनी CNG के लिए 102 किमी प्रति किलोग्राम और पेट्रोल के लिए 65 किमी प्रति लीटर का माइलेज देने का दावा कर रही है.
इन दोनों के एक टैंक में लगभग 330 किमी तक का रेंज देगी. इस बाइक की कीमत 95,000 रुपये से 1.10 लाख रुपये के बीच है. वहीं, हाल में मिल रही जुपिटर 125 की एक्स-शोरूम कीमत 79,299 रुपये से 90,480 रुपये के बीच है. जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि TVS Jupiter CNG की कीमत इसके आसपास ही हो सकती है.
Author Profile

Latest entries
छपराApril 16, 2026Digital Census: इतिहास में पहली बार डिजिटल जनगणना, मोबाइल से खुद भरें जानकारी
क्राइमApril 16, 2026Saran Crime News: सारण में नशेड़ी युवक ने डंडे से पीट-पीटकर वृद्ध को मार डाला
छपराApril 16, 2026सारण में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं, होम डिलीवरी अनिवार्य: डीएम
छपराApril 16, 2026PM Surya Ghar Yojana: अब अपने छत पर सोलर लगाइए, सालों तक बिजली बिल से छुटकारा पाइए



