खुशखबरी: अब छपरा एयरपोर्ट से जल्द उड़ान भरेगी छोटी विमान, हवाई यात्रा होगी सुगम

छपरा। सारण के लोगों की वर्षो पुरानी सपना अब साकार होने वाला है। छपरा के लोग भी अब हवाई यात्रा कर सकेंगे। यानि छपरा हवाई अड्डा से अब हवाई यात्रा शुरू होगी। इससे जिले के लोगों की यात्रा सुगम और सुखमय होने वाली है। इसको लेकर सरकार ने पहल शुरू कर दी है। जल्द ही बिहार के 10 छोटे शहरों से हवाई जहाज उड़ान भरेंगे। केंद्र सरकार की ‘उड़ान’ योजना के तहत इन शहरों को हवाई नक्शे पर लाया जा रहा है। इससे लोगों को हवाई यात्रा और आसान हो जाएगी। केंद्र सरकार ने अपनी महत्वाकांक्षी योजना उड़ान 5.2 के तहत बिहार के 10 शहरों का चयन किया है, जहां बंद पड़े एयरपोर्ट को चालू कर विमान सेवा शुरू की जायेगी। छोटे-छोटे शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ने की इस योजना के तहत सारण प्रमंडल का छपरा, मुजफ्फरपुर, भागलपुर सहित बिहार के जिलों से छोटे हवाई जहाज जल्द उड़ानें भर सकती हैं।
बिहार के मुजफ्फरपुर, भागलपुर, छपरा, मोतिहारी, रक्सौल, वीरपुर, सहरसा, बाल्मीकिनगर और मुंगेर हवाई अड्डों को जोड़ने वाले मार्गों के लिए बोलियां आमंत्रित हुई हैं। इन मार्गों पर उड़ान 5.2 के तहत 20 से कम सीटों वाले छोटे विमानों के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।
उड़ान एक सतत योजना है, जिसके तहत विभिन्न मार्गों को जोड़ने के लिए समय-समय पर बोलियां आमंत्रित की जाती हैं। विशेष मार्गों पर मांग के आकलन के आधार पर इच्छुक एयरलाइनें बोली के लिए अपना प्रस्ताव प्रस्तुत करती हैं। उसके बाद हवाई अड्डों को विकसित किया जाता है और उसके बाद परिचालन प्रारंभ किया जाता है. उड़ान 2.0 के तहत दरभंगा हवाई अड्डे को जोड़ने के लिए बोलियां प्राप्त हुई थीं। उड़ान 5.0 के तहत बिहटा और पूर्णिया हवाई अड्डों को जोड़ने वाले मार्गों के लिए भी बोलियां प्राप्त हुई थीं, चूंकि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने इन हवाई अड्डों का निर्माण करने का निर्णय लिया है, इसलिए इन मार्गों के लिए बोलियां अवार्ड नहीं की गयी हैं।
इन शहरों से शुरू होगी विमान सेवा
- वीरपुर-सुपौल
- सहरसा
- भागलपुर
- मुंगेर
- पताही- मुजफ्फरपुर
- वाल्मीकिनगर
- मोतिहारी
- रक्सौल
- भौरा- मधुबनी
- हथुहा- छपरा
बिहार में चालू एयरपोर्ट
- पटना
- गया
- दरभंगा
- बिहटा
- पूर्णिया
बिहार में बंद पड़े व प्रसतावित रनवे
- आरा
- बेगूसराय
- बेतिया
- भभुआ
- बिहारशरीफ
- डुमरांव- बक्सर
- डेहरी-ऑन-सोन
- फारबिसगंज
- जहानाबाद
- जोगबनी
- कटिहार
- कुरसेला- किशनगंज
Author Profile

Latest entries
छपराMay 13, 2026छपरा शहर का होगा ऐतिहासिक विस्तार, 227 राजस्व गांवों को किया जायेगा शामिल
छपराMay 13, 2026सारण में बाढ़ के खतरे से निपटने की तैयारी तेज, बाढ़ निरोधक कार्यों का डीएम ने लिया जायजा
करियर – शिक्षाMay 13, 2026CBSE 12वीं परीक्षा में AND पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, आकांक्षा बनी स्कूल टॉपर
बिहारMay 13, 2026बिहार में महिलाओं को इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर मिलेगा ₹1 लाख अनुदान


