
मार्केटिंग डेस्क। सोने और चांदी के दाम में आज यानी शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार शाम की तुलना में आज यानी 06 अक्टूबर , 2023 की सुबह सोना और चांदी सस्ता हुआ है.
सोना-चांदी के भाव: भारतीय सर्राफा बाजार में आज, 06 अक्टूबर , 2023 को सोना और चांदी सस्ता हुआ है. सस्ता होने के बाद भी सोने की कीमत 56 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के पार है. वहीं, चांदी का भाव 66 हजार रुपये प्रति किलो से अधिक है. राष्ट्रीय स्तर पर 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट के 10 ग्राम सोने की कीमत 56477 रुपये है. जबकि 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 66637 रुपये है.
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, गुरुवार की शाम को 24 कैरेट का शुद्ध सोना 56555 रुपये प्रति 10 ग्राम था जो आज सुबह 56477 रुपये पर आ गया है. इसी तरह शुद्धता के आधार पर सोना और चांदी दोनों सस्ते हुए
आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?
आज सुबह 995 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने के दाम घटकर 56251 रुपये पहुंच गए हैं. वहीं, 916 (22 कैरेट) प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना आज 51733 रुपये का हो गया है. इसके अलावा, 750 प्योरिटी वाले (18 कैरेट) सोने के दाम 42358 पर आ गए हैं. वहीं, 585 प्योरिटी वाला गोल्ड (14 कैरेट) आज सस्ता होकर 33039 रुपये में आ गया है. इसके अलावा, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी आज 66637 रुपये की हो गई है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



