छपराबिहार

अब ग्रीन सिटी बनेगा छपरा शहर, नगर निगम ने शुरू की पहल

छपरा। अब छपरा शहर हरा-भरा दिखेगा। ग्रीन सिटी के रूप में विकास करने को लेकर नगर निगम ने पहल शुरू की है। महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता उप महापौर एवं नगर आयुक्त सुमित कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधा रोपण का उद्घाटन पौधा रोपण करके किया गया।
पौधा रोपण का कार्यक्रम डाक बंगला रोड से शुरू किया गया। पौधा रोपण का कार्यक्रम से शहर के मुख्य रोड पर लगाया जाएगा। 150 पौधा रोपण का कार्यक्रम थाना चौक से दरोगा रॉय चौक तक सड़क के दोनों तरफ लगाया जाएगा। जिससे छपरा शहर को प्रदूषण से नियंत्रण धूल कण से राहत मिलेगी।इस पौधा लगाने से शहर के लोगो को सास लेने में जो दिक्कत होती थी, उसमे काफी राहत मिलेगी।

कुंद , बबन बेलिया, कर्टेन क्रीपर, जैस्मिन, मनी प्लांट आदि पौधा लगाया जा रहा है।नगर आयुक्त सुमित कुमार ने कहा कि इस तरह के पौधे लगाने से शहर प्रदूषण मुक्त ,स्वस्थ्य एवं सुंदर दिखेगा।जिससे शहर के लोग जो सुबह में टहलते है उनको सुबह में इस पौधे से बहुत ज्यादा फायदा होगा। सभी चौक चौराहो पर इस तरह का पौधा लगाने से शहर के नागरिकों को बहुत ज्यादा फायदा होगा

पौधा रोपण कार्यक्रम में महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, उप महापौर रागनी कुमारी,नगर पार्षद, ,कनीय अभियंता अभय कुमार, नगर मिशन प्रबंधक सुधीर कुमार हिमांशु, धर्मनाथ पिंटू, एवं नगर निगम कर्मी मौजूद थे।

Author Profile

Himanshu Yadav

Related Articles

Back to top button