Snapdragon 6 Gen 4 प्रोसेसर और 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया Phone (4b), जानें क्या है इसकी कीमत और खूबियां
Nothing ने भारत में अपना पहला बी-सीरीज स्मार्टफोन Nothing Phone (4b) किया लॉन्च

Nothing ने भारत में अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए Phone 4b लॉन्च किया है। यह कंपनी की B सीरीज का पहला फोन है। इस फोन के स्टेंडर्ड वर्जन के साथ कंपनी ने Nothing Phone (4b) RCB Edition भी लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 जनरेशन 4 चिपसेट, नया डिज़ाइन किया गया ग्लाइफ बार, भारतीय बाजार के लिए 6000mAh की बैटरी और एंड्रॉयड 16 पर आधारित Nothing OS 4.1 दिया गया है।
Nothing Phone (4b) Lite Display
Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन में 6.77-इंच के Full-HD+ (1,080 x 2,344 pixels) डिस्प्ले दी गयी है, जो शार्प विज़ुअल्स और नैचुरल कलर आउटपुट प्रदान करती है। डिस्प्ले में यूजर्स को AGC DT-Star 2 प्रोटेक्शन मिलती है।
Samsung Super AMOLED डिस्प्ले पैनल के साथ इस फोन के डिस्प्ले का टच सैंपलिंग रेट 1,000Hz और पीक ब्राइटनेस 2,000 निट्स तक की है। हाई रिफ्रेश रेट के कारण स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव स्मूद बना रहता है।
Nothing Phone (4b) Camera Setup
Nothing Phone (4b) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया दिया गया है। जिसमें प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइजेशन और ऑटोफोकस सपोर्ट करता है।
इसके साथ ही 8 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा दिया गया है। वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए Nothing Phone (4b) में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Nothing Phone (4b) Processor
Nothing Phone (4b) में अगर बात करे प्रोसेसर की तो इसमें क्लालकॉम का 4nm ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 4 चिपसेट मिलता है। इस फोन में Adreno 810 GPU दिया गया है।
Nothing Phone (4b) में Qualcomm Hexagon NPU, Qualcomm AI Engine, और Qualcomm Spectra Image Signal प्रोसेसर भी दिया गया है। इसमें वैपोर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन दिया गया है। इसका हीट डिस्सिपेशन एरिया 4,400 sq mm का है।
Nothing Phone (4b) RAM & ROM
Nothing Phone (4b) फोन में 8GB RAM विकल्प मिलता हैं, जिससे ऐप्स जल्दी ओपन होते हैं और स्विचिंग स्मूद रहती है। यह RAM कॉन्फ़िगरेशन लंबे समय तक स्टेबल परफॉर्मेंस देता है। स्टोरेज के लिए इसे 128GB और 256GB की स्टोरेज के साथ में लाया गया है।
Nothing Phone (4b) Battery & Connectivity
Nothing Phone (4b) स्मार्टफोन में 6,000mAh की दमदार बैटरी दी है, जो 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करता है। डेली यूज़ और एंटरटेनमेंट के लिए यह बैटरी पर्याप्त मानी जा रही है।
लेटेस्ट फोन में कनेक्टिविटी के लिए 5G, 4G LTE, Wi-Fi 6, Bluetooth 6.0, यूएसबी Type-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS, Galileo, और QZSS दिया गया है। यह फोन ब्लैक, ब्लू और व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है।
Nothing Phone (4b) Price and availability
Nothing Phone (4b) कीमत और उपलब्धता की अगर बात करे तो इस स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ 34,999 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस फोन का टॉप वेरिएंट 256GB की स्टोरेज के साथ 38,999 रुपये की कीमत में लाया गया है। इस प्राइस रेंज में यह एक वैल्यू-फॉर-मनी स्मार्टफोन साबित हो सकता है।
फ्लिपकार्ट, Croma, Reliance Digital, और Vijay Sales पर नथिंग के इस फोन की सेल 14 जुलाई से स्टार्ट होगी। फिलहाल नथिंग के बैंगलोरू स्थित फ्लगैशिप स्टोर से इसके स्पेशल Nothing Phone (4b) RCB Edition को खरीदा जा सकता है।
Author Profile
Latest entries
- July 16, 2026AutoRenault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख की शुरुआती कीमत में मिलेगा दमदार लुक और प्रीमियम फीचर्स
- July 15, 2026TechnologyRealme के इस Phone ने दिया Vivo के फ़ोन को टक्कर सस्ते दामो में मिलेगी 8000mAh की बैटरी और 50MP कैमरा
- July 15, 2026TechnologySamsung Galaxy M47 लॉन्च! 6000mAh बैटरी, 50MP कैमरा, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और 6 साल के अपडेट के साथ मचाएगा धमाल
- July 14, 2026Auto349cc इंजन और रॉयल लुक के साथ Royal Enfield Classic 350 बनी पहली पसंद, जानें कीमत



