Bihar Transfer Posting News: छपरा सदर के नये SDO बने नीतेश कुमार, मढौरा और सोनपुर SDO का भी हुआ तबादला
आशीष पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त

छपरा। बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बिहार प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसमें छपरा सदर एसडीओ के पद पर नीतेश कुमार को तैनात किया गया है। वे पटना में वरीय उप समहर्ता के पद पर पदस्थापित थे। बता दें कि पिछले दिनों सदर एसडीओ रहे आईएएस अधिकारी लक्ष्मण तिवारी का तबादला कर दिया गया था। उन्हें अब बेतिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।
वहीं सोनपुर अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी आईएएस आशीष कुमार को स्थनांतरित करते हुए पटना नगर निगम में अपर नगर आयुक्त बनाया गया है। वैशाली के महनार में पदस्थापित अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी स्निग्धा नेहा को सोनपुर का नया एसडीओ बनाया गया है। वहीं मढौरा के एसडीओ डॉ. प्रेरणा सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। मढौरा में निधि राज को एसडीओ बनाया गया है। वे बेतिया में वरीय उप समहर्ता के पद पर पदस्थापित थी।
बेगूसराय के उप विकास आयुक्त सोमेश बहादुर माथुर को नगर आयुक्त बेगूसराय नगर नगर निगम बनाया गया है। पदस्थापना की प्रतीक्षा में चल रहे डा. प्रदीप कुमार पूर्वी चंपारण के उप विकास आयुक्त बनाए गए हैं।
Maruti Suzuki Celerio: गरीबों की पहली पसंद बनी उच्च माइलेज और सर्वोत्तम कीमत वाली आदर्श पारिवारिक कार
आशीष नारायण बने राजगीर के एसडीओ
विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सचिव आशीष नारायण को राजगीर का एसडीओ बनाया गया है। नालंदा में वरीय उप समाहर्ता के रूप में तैनात कृष्ण कुमार को पीरो के एसडीओ की जिम्मेवारी दी गयी है। महराजगंज केएसडीओ अनिल कुमार बेगूसराय सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। बक्सर में नगर कार्यपालक अधिकारी के रूप में तैनात आशुतोष गुप्ता को एसडीओ सिवान सदर की जिम्मेवारी दी गयी है। भूमि सुधार उप समाहर्ता, बांका, वंदना सिन्हा को एसडीओ बेलसंड के रूप में पदस्थापित किया गया है।
मार्केट में सुपर टेक्नोलॉजी से लेस Maruti Fronx हुई पेश भारी कम कीमत के साथ, करेंगी राज
अमित अनराद नवादा के एसडीओ का जिम्मा
वरीय उप समाहर्ता, सिवान आनंद कुमार सीतामढ़ी सदर के एसडीओ बनाए गए हैं। खगड़िया के अनुमंडलाधिकारी अमित अनराद नवादा के एसडीओ का जिम्मा दिया गया है। जहानाबाद के जिला भू अर्जन पदाधिकारी शशांक राज को अनुमंडल पदाधिकारी, बिरौैल, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जहानाबाद, अनिता सिन्हा को एसडीओ महराजगंज बनाया गया है।
Chhapra News: झोपड़ी में चल रही थी मिनी गन फैक्ट्री, पुलिस ने मास्टरमाइंड संजय ठाकुर को दबोचा
अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बखरी, दीपक कुमार को एसडीओ जयनगर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जगदीशपुर, प्रवीण कुंदन को एसडीओ, टेकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, रोसड़ा, अमित कुमार को एसडीओ भभुआ सदर बनाया गया है।
नितेश एसडीओ छपरा सदर बनाया गया
भूमि सुधार उप समाहर्ता, मंझौल, अमित राजन को एसडीओ दाउदनगर, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, महनार, स्निग्धा नेहा को एसडीओ, सोनपुर, वरीय उप समाहर्ता, कटिहार, रवि प्रकाश को एसडीओ अररिया सदर तथा वरीय उप समाहर्ता, पटना नितेश कुमार को एसडीओ छपरा सदर बनाया गया है।
CRAFTSMAN TRAINING SCHEME: महिलाओं को तकनीकी हुनर का तोहफा, फ्री में करें फैशन डिज़ाइन से लेकर कॉस्मेटोलॉजी तक की पढ़ाई
आशीष पटना नगर निगम के अपर नगर आयुक्त
सोनपुर के अनुमंडलाधिकारी व भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अशीष कुमार को पटना नगर निगम का अपर नगर आयुक्त के रूप में पदस्थापित किया गया है।