Nand Kishore Yadav becomes the new speaker of Bihar Assembly.

बिहार विधानसभा के नए स्पीकर नंद किशोर यादव बने

बिहार राजनीति
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

सर्वसम्मति से बिहार विधानसभा का स्पीकर बीजेपी विधायक नंद किशोर यादव चुना गया है। सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव ने स्पीकर नंद किशोर यादव को आसन तक ले जाकर कुर्सी पर बिठाया।  पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी ने नंद किशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 15 फरवरी को बीजेपी नेता नंद किशोर यादव ने विधानसभा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया।

 बिहार विधानसभा का बजट सत्र 2024, 12 फरवरी को शुरू हुआ है। बजट सत्र इस बार 11 दिनों का है। 1 मार्च, 2024 तक बिहार में बजट सत्र चलेगा।

कौन हैं नंद किशोर यादव?
बिहार बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव हैं। पटना नगर पालिका सीट से विधायक हैं। वह कई विभागों में भी मंत्री रह चुके है। नंद किशोर यादव की पहचान जमीनी नेता के रूप में है. नंद किशोर ने अपने राजनीतिक करियर को छात्रनेता के रूप में शुरू किया था। 1969 में वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सदस्य बनें, 1971 में विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गए। 1974 में, वे JP आंदोलन में भी सक्रिय थे।   आपातकाल के दौरान लगभग वह पंद्रह महीने जेल में भी रहे थे। 1978 में पटना नगर निगम से पहली बार पार्षदी चुनाव जीते थे।

1982 में नंद किशोर यादव ने पटना का उपमहापौर चुने गए थे. उन्हें 1983 में पटना महानगर अध्यक्ष और 1990 में बीजेपी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। 1995 में पहली बार विधायक बने। उन्होंने पटना के पूर्वी क्षेत्र से अपना पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीता गये। इसके बाद वह पटना साहिब विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे हैं.वह लंबे समय से इस सीट से विधायक रहे हैं।