
छपरा। छपरा में चाकू से गोद गोदकर युवक की हत्या कर दी गयी। इस मामले में दो युवतियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। छपरा सोनपुर रेलखंड के कचहरी स्टेशन के पूरब साढ़ा ओवरब्रिज के नीचे रेलवे लाइन के बीच शव मिला है। मृतक सारण जिले के खैरा थाना अंतर्गत धूपनगर धोबवल गांव निवासी सुनील यादव का 24 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार यादव बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार बताया जा रहा है कि युवक पटना के एक निजी आवास में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता था। मंगलवार को उसे एसएससी की परीक्षा देने मुजफ्फरपुर जाना था। इसी बीच वह छपरा किस कार्य से आया था इसकी जानकारी परिजनों को नही है। अहले सुबह उन्हें फोन के माध्यम से सूचना मिली कि कृष्ण की हत्या अज्ञात अपराधियों द्वारा चाकू से गोद गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया।
हालांकि अभी तक घटना के कारणों का स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, फिलहाल पुलिस द्वारा छपरा आने से लेकर रात्रि में जहा युवक ठहरा था और स्टेशन पर उसके पहुंचने तक सभी बिंदुओं पर जांच में जुट गई है। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतित होता है, हालांकि पुलिस द्वारा जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी देने की बात कही जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
करियर – शिक्षाApril 12, 2026छपरा के अभिषेक ने रचा इतिहास: हवलदार से इनकम टैक्स विभाग में ऑफिस सुपरिटेंडेंट बने
करियर – शिक्षाApril 11, 2026BPSC Exam: सारण में 31 केंद्रों पर होगी AEDO की परीक्षा, जैमर-सीसीटीवी से होगी सख्त निगरानी
बिहारApril 11, 2026अब सरकारी कार्यालयों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा, 24 घंटे में मिलेगा डेथ सर्टिफिकेट
Railway UpdateApril 11, 2026अब AI करेगा रेलवे ट्रैक की निगरानी, लगेंगे नए कॉम्पोजिट स्लीपर







