घर-घर जाकर आकाश कुमार सिंह ने लिया जनता का आशीर्वाद, कहा- इस बार हाथ छाप, तब होगा महराजगंज का उद्धार

छपरा : इंडिया गठबंधन के महराजगंज लोकसभा सीट से काँग्रेस प्रत्याशी आकाश कुमार सिंह ने आज गोरिया कोठी विधानसभा के ग्राम सेन्दूरखा,सोहिलपट्टी,बगहा, खोरीपाकर बाजार, बारवां, सूर्यपुरा, बसांव पंचायत, सारेया श्रीकांत पंचायत, मुड़वार, बसंतपुर बाजार एवं विभिन्न गाँव मे जनसंपर्क कर जनता से समर्थन एवं आशीर्वाद की अपील की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश और महराजगंज लोकसभा क्षेत्र के लिए बेहद ख़ास है इसलिए आप सभी इस चुनाव में इंडिया गठबंधन और राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करना है . उन्होंने कहा कि महराजगंज कि जनता ने काँग्रेस के पक्ष में जनादेश देने का मन बना लिया है और आगामी 25 मई को हाथ छाप पर बटन दबाकर भारी संख्या में मतदान करने वाली है।
आकाश कुमार सिंह अपने क्षेत्र में घूमने के दौरान जनता का जो प्यार आशीर्वाद मिल रहा है उससे आस्वस्त नज़र आये और कहा कि महराजगंज लोकसभा का विकास का काम लंबे समय से हुआ ही नही है मुझे जितने पर महराजगंज के युवाओं,किसानों, महिलाओं के लिए स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए जो पुरी तरह चरमरायी हुई है इन सभी मुद्दों पर काम करना ही और कैसे ठीक हो व्यवस्था इसी पे काम करना मेरा मुख्य काम होगा। उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो युवा न्याय के तहत हर शिक्षित युवा को 1 लाख की अप्रेंटिसशिप का अधिकार,भर्ती भरोसा 30 लाख सरकारी नौकरियां सभी खाली पोस्ट कलेंडर के अनुसार भरेंगे,परीक्षा पेपर लीक से मुक्ति होगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 23, 2026बिहारजेपी गंगा पथ पर बनेगा विश्वस्तरीय रिवरफ्रंट पार्क: 387 करोड़ की परियोजना से बदलेगी गंगा तट की तस्वीर
- July 23, 2026बिहारक्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश सिंह बने DSP, बिहार सरकार ने 161 खिलाड़ियों को दी सरकारी नौकरी
- July 23, 2026छपराछपरा में ई-वाहन खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! सरकार देगी ₹1 लाख तक का अनुदान
- July 23, 2026छपराPathological Test Lab: अब छपरा सदर अस्पताल में 127 तरह की जांच एक ही छत के नीचे, डीएम ने पैथोलॉजिकल टेस्ट लैब का किया उद्घाटन



