
छपरा। सोनपुर मेला बिहार के किसानों और पशुपालकों का एक बड़ा जमावड़ा होता है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार सरकार का कृषि विभाग किसानों के लिए यहां एक बड़ी गोष्ठी आयोजित कर रहा है। 25 नवंबर से यह गोष्ठी आरंभ हो चुकी है और यह 3 दिसंबर तक चलेगी। इस गोष्ठी में बिहार के कृषि से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वैज्ञानिक और पदाधिकारी किसानों को कृषि संबंधी परामर्श देंगे। किसानों को खेती की आधुनिक तकनीक की जानकारी इसमें दी जाएगी। कृषि वैज्ञानिकों से परामर्श लेकर किसान रबी फसलों और बागवानी से जुड़े कार्यों को सफलतापूर्वक कर सकते हैं और अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं।
गोष्ठी में विशेषकर रबी मौसम में फसल एवं बागवानी की शस्य क्रियाएं, समेकित कीट-व्याधि प्रबंधन, जैविक खेती, प्राकृतिक खेती, जलवायु अनुकूल कृषि, आधुनिक कृषि यंत्र तथा फसल अवशेष प्रबंधन आदि विषयों पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। साथ ही कृषि प्रदर्शनी के जरिए किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ कैसा उठाया जा सकता है और कैसे ये योजनाएं किसानों की आय बढ़ा सकती है, इसकी भी जानकारी यहां दी जाएगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
| “सोनपुर मेले में 25 नवंबर से किसान गोष्ठी आयोजित की जा रही है, यह 3 दिसंबर तक चलेगी। इसमें किसानों को बिहार के कृषि वैज्ञानिक, विशेषज्ञ और पदाधिकारी खेती की आधुनिक तकनीक से जुड़ी जानकारी देंगे। हमारी कोशिश है कि बिहार में कृषि उत्पादकता बढ़े और किसानों की आय में वृद्धि हो, इसी उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है।” शशिभूषण कुमार विद्यार्थी, उपनिदेशक, बामेती, कृषि विभाग |
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 26, 2026सारण में बड़ा हादसा: सरयू नदी में डूबे 3 सगे भाई, दो को बचाया गया, एक लापता
बिहारMay 26, 2026Bihar Darshan: बिहार सरकार का नया फरमान, अफसरों को परिवार संग करना होगा पर्यटन भ्रमण
Railway UpdateMay 26, 2026Summer Special Train: छपरा के रास्ते आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
छपराMay 26, 2026सारण में बाढ़ का खतरा! प्रशासन ने शुरू की बड़ी तैयारी, जानिए क्या-क्या इंतजाम हुए







