छपरा। सारण जिले के माँझी थाना क्षेत्र के नरपलिया बाजार के समीप अज्ञात अपराध कर्मियों ने बंगरा पँचायत के मुखिया के पुत्र व मछली व्यव्सायी को चाकू मार कर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया तथा उसके पास मौजूद लगभग दो लाख रुपये लूट लिए। जख्मी व्यवसायी मखदूमगंज गाँव निवासी कन्हैया साह का पुत्र श्रीभगवान साह बताया जाता है। घटना के सम्बंध में घायल व्यवसायी ने बताया कि वह प्रतिदिन दिन के तरह माँझी चट्टी स्थित मछली दुकान बन्द कर नरपलिया खेल के मैदान के रास्ते होकर बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी बीच नरपलिया बाजार के समीप दो अपराध कर्मीयों ने घेर कर उसे चाकू घोंप कर लहू लुहान कर दिया तथा रुपये भरा थैला लूट कर फरार हो गए।
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने घायलावस्था में उसे माँझी सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर आरएन मलिक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घटना के बाद मुखिया व उनके दर्जनों समर्थक अस्पताल पहुँच गए।
आक्रोशित मुखिया ने लूट की रकम 20 लाख बताई। घटना की सूचना मिलने के बाद मांझी पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छानबीन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस कई बिन्दुओ पर जांच कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 9, 2026बिहारउपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला: ट्रैक्टर चोरी पर 3.75 लाख, क्षतिग्रस्त मकान पर 6.51 लाख मुआवजा
- November 9, 2026Railway Updateछठ पर छपरा आने-जाने वालों को रेलवे की सौगात, बिलासपुर-छपरा के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन
- November 9, 2026छपराछठ की भीड़ से निपटने को रेलवे अलर्ट, छपरा जंक्शन पहुंचे डीआरएम, अलग प्रवेश-निकास व्यवस्था बनाने का निर्देश
- November 7, 2026छपराChhapra Job: सारण में सहायक कार्यकर्ता के 20 पदों पर होगी बहाली, 28 नवंबर तक करें आवेदन



